भिगोकर या भूनकर: भरपूर फायदा पाने के लिए कैसे खाना चाहिए चिया सीड्स?

चिया सीड्स को एक सुपरफूड माना गया है। इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, प्रोटीन, कैल्शियम और मैग्नीशियम पाया जाता है। आजकल फीटनेस फ्रीक अपनी डाइट में इसे शामिल करते हैं। इसके अलावा जो लोग वेट लॉस करना चाहते हैं वो भी चिया सीड्स का सेवन करते हैं। इसका सेवन अलग अलग तरह से किया जाता है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। कुछ लोग इसे भिगोकर खाना पसंद करते हैं तो कुछ लोग इसे भूनकर खाते हैं। लेकिन एक सवाल जो ज्यादातर लोगों के मन में रहता है वो है कि चिया सीड्स को भिगोकर खाना चाहिए या भूनकर। अगर आप भी इस सवाल का जवाब ढूंढ रहे हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि चिया सीड्स का सेवन किस तरह करना चाहिए।

भिगोकर या भूनकर: भरपूर फायदा पाने के लिए कैसे खाना चाहिए चिया सीड्स?

चिया सीड्स भिगोकर खाने के फायदे

चिया सीड्स को पानी में भिगोने से ये जेल की तरह बन जाते हैं। इसे पचाने में भी आसानी होती है और शरीर को ज्यादा पोषक तत्व मिलते हैं। इन्हें भिगोकर खाने से शरीर हाइड्रेटेड भी रहता है।

पाचन के लिए
ओमेगा3 से भरपूर चिया सीड्स पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में सहायक माना जाता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से गैस, कब्ज और एसिडिटी की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

भुने हुए चिया सीड्स 
चिया सीड्स को भूनने से इनमें एक नटी और क्रंची फ्लेवर एड होता है। इन्हें आप सलाद, ग्रेनोला या स्नैक्स में डालकर खा सकते हैं। चिया सीड्स को हल्का भूनकर खाया जा सकता है लेकिन इसे बहुत ज्यादा गर्म करने से बचें।

भीगे हुए या भुने हुए 
भीगे हुए चिया सीड्स को पचाना आसान होता है और अवशोषित भी आसानी से हो जाते हैं, जबकि भुने हुए चिया सीड्स को पचाना थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसे में चिया सीड्स को भिगोकर खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।

Leave a Reply