“डिग्री गले में टांगिए, डॉक्टर मत बनिए”: जब CM योगी ने सांसद रवि किशन की PhD पर लिए मजे, ठहाकों से गूँज उठा गोरखपुर

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने सख्त तेवरों के लिए तो जाने ही जाते हैं, लेकिन उनका हाजिरजवाब अंदाज और चुटीला अंदाज़ भी अक्सर चर्चा का केंद्र बनता है। मंगलवार को गोरखपुर में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री ने स्थानीय सांसद और अभिनेता रवि किशन की ‘मानद पीएचडी’ पर सरेआम चुटकी ली। CM का यह मजाकिया तंज अब सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है।

“डिग्री गले में टांगिए, डॉक्टर मत बनिए”: जब CM योगी ने सांसद रवि किशन की PhD पर लिए मजे, ठहाकों से गूँज उठा गोरखपुर

“मानद उपाधि है, नौकरी नहीं मिलेगी”

हाल ही में रवि किशन को मिली मानद पीएचडी की उपाधि का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मजाकिया लहजे में कहा, वह मानद उपाधि है, उससे कहीं नौकरी नहीं मिलने वाली। उसे बस गले में टांगकर चलिए। मुख्यमंत्री की यह बात सुनते ही कार्यक्रम में मौजूद लोग ठहाके मारकर हंसने लगे।

इलाज करने चले गए तो क्या होगा?

CM योगी यहीं नहीं रुके, उन्होंने रवि किशन की चुटकी लेते हुए आगे कहा…..अब वह कह रहे हैं कि मैं नाम के आगे डॉक्टर लिखूंगा। लेकिन सोचिए, अगर ऐसा डॉक्टर किसी का इलाज करने चला जाए, तो उस मरीज का क्या होगा? ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री के इस मजाकिया प्रहार पर खुद रवि किशन भी अपनी मुस्कुराहट नहीं रोक पाए। योगी आदित्यनाथ ने इसके जरिए स्पष्ट किया कि यह उपाधि उनके कला और सार्वजनिक जीवन के योगदान के लिए है, न कि किसी मेडिकल प्रैक्टिस के लिए।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

मुख्यमंत्री और सांसद के बीच की यह ‘जुगलबंदी’ कैमरे में कैद हो गई और अब इसका वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। लोग सीएम योगी के इस मजाकिया पक्ष की तारीफ कर रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस तरह के हल्केफुल्के पल मुख्यमंत्री और उनके जनप्रतिनिधियों के बीच के मजबूत और आत्मीय संबंधों को दर्शाते हैं।

Leave a Reply