तीन बार के विश्व कप विजेता भारत ने मंगलवार को आईसीसी टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा जबकि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। भारत मार्च में इतिहास रचते हुए टी20 विश्व कप का खिताब सफलतापूर्वक बचाव करने वाली पहली टीम बना था। साथ ही टीम ने रिकॉर्ड तीसरी बार यह खिताब जीता था। भारत ने श्रीलंका के साथ मिलकर इस टूर्नामेंट की मेजबानी की थी।

आईसीसी ने अपनी वेबसाइट पर कहा, ‘नवीनतम रैंकिंग में मई 2025 के बाद खेले गए सभी मुकाबलों को शत प्रतिशत और उससे पिछले दो वर्षों के 50 प्रतिशत मुकाबले जोड़े गए हैं।’ ने कहा, ‘275 अंक के साथ शीर्ष पर काबिज भारत की इंग्लैंड पर बढ़त एक अंक कम हुई है जबकि ऑस्ट्रेलिया 258 अंक के साथ तीसरे स्थान पर इंग्लैंड के और करीब आ गया है।’
शीर्ष सात स्थान में कोई बदलाव नहीं
दो बार के विजेता इंग्लैंड के 262 जबकि एक बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के 258 अंक हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। आईसीसी टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में शीर्ष सात टीम की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। न्यूजीलैंड , दक्षिण अफ्रीका , पाकिस्तान और वेस्टइंडीज अपनेअपने स्थानों पर बरकरार हैं। हालांकि श्रीलंका को छह रेटिंग अंक का नुकसान हुआ है जिससे वह नौवें स्थान पर खिसक गया है।
अमेरिका ने दो स्थान की छलांग लगाई
बांग्लादेश एक स्थान ऊपर आठवें स्थान पर पहुंच गया है। अफगानिस्तान 10वें स्थान पर है और श्रीलंका तथा उसके बीच का अंतर बहुत कम है। जिम्बाब्वे और आयरलैंड क्रमशः 11वें और 12वें स्थान पर हैं। आईसीसी ने कहा, ‘उत्तरी अमेरिका में क्रिकेट की उभरती हुई शक्ति अमेरिका ने छह अंक हासिल करते हुए दो स्थान की छलांग लगाई है। वह 13वें स्थान पर पहुंच गया है और उसने नीदरलैंड तथा स्कॉटलैंड को पीछे छोड़ दिया है।’
नेपालओमान को फायदा
आईसीसी ने कहा, ‘नामीबिया 16वें स्थान पर बरकरार है जबकि नेपाल और ओमान को एकएक स्थान का फायदा हुआ है। उन्होंने क्रमशः यूएई और कनाडा को पीछे छोड़ा।’ आईसीसी ने साथ ही बताया कि रैंकिंग में शामिल टीम की संख्या 102 से घटकर 98 हो गई है क्योंकि पिछले तीन साल में जरूरी आठ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने में नाकाम रहने के कारण फिजी, गाम्बिया, यूनान और इजराइल इस सूची में जगह नहीं बना पाए।
ICC की सालाना टेस्ट रैंकिंग में भारत को फायदा
आईसीसी द्वारा टेस्ट रैंकिंग में सालाना अपडेट किया गया है। इसके हिसाब से भारतीय टीम को एक स्थान का फायदा हुआ है। वहीं इंग्लैंड और श्रीलंका को नुकसान उठाना पड़ा है, पाकिस्तानी टीम ने एक स्थान की छलांग लगाई है। ।




