शेयर बाजार में कमाई सिर्फ शेयर की कीमत बढ़ने से ही नहीं होती, बल्कि डिविडेंड भी निवेशकों के लिए फ्री इनकम का बड़ा जरिया बनता है. इस अर्निंग सीजन में कई दिग्गज कंपनियों ने निवेशकों को खुश करने के लिए डिविडेंड का ऐलान किया है. खास बात यह है कि अडानी ग्रुप की अंबुजा सीमेंट से लेकर सरकारी कंपनी BHEL और रियल एस्टेट की बड़ी कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज तक, कई कंपनियां निवेशकों को अच्छा रिटर्न देने जा रही हैं.

अर्निंग सीजन के बीच निवेशकों के लिए अच्छी खबर है, क्योंकि कई बड़ी कंपनियों ने डिविडेंड का ऐलान किया है. डिविडेंड को अक्सर फ्री इनकम माना जाता है, क्योंकि यह सीधे निवेशकों के खाते में आता है. इस बार Ambuja Cements, Bharat Heavy Electricals Limited, Godrej Properties और Somany Ceramics जैसी कंपनियों ने निवेशकों को आकर्षित किया है.
सबसे पहले बात करें अंबुजा सीमेंट की, तो कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 2 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने की सिफारिश की है. यह डिविडेंड शेयरधारकों की मंजूरी पर निर्भर करेगा. कंपनी ने 12 जून को रिकॉर्ड डेट तय की है, यानी इस तारीख तक जिन निवेशकों के पास शेयर होंगे, वही इस डिविडेंड के हकदार होंगे. भुगतान 1 जुलाई या उसके बाद किया जाएगा. वहीं, सरकारी कंपनी BHEL ने 1.4 रुपये प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड का प्रस्ताव दिया है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। यह कंपनी की AGM में मंजूरी मिलने के बाद 30 दिनों के भीतर निवेशकों को दिया जाएगा.
गोदरेज का बड़ा ऐलान
रियल एस्टेट सेक्टर की दिग्गज कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज ने इस बार अपना अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड घोषित किया है. कंपनी ने 10 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया है और रिकॉर्ड डेट 8 जुलाई तय की है. कंपनी ने यह भी बताया कि भुगतान 3 सितंबर से पहले कर दिया जाएगा. इसके साथ ही कंपनी ने 3,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना भी बनाई है. इसके अलावा, सोमानी सेरामिक्स ने 4 रुपये प्रति शेयर का इंटरिम डिविडेंड घोषित किया है. इसके लिए 8 मई रिकॉर्ड डेट रखी गई है.





