पश्चिम बंगाल में BJP की विजय पर अमेरिका के राष्ट्रपति ने जताई खुशी, PM मोदी को दी बधाई…

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने न केवल भारत, बल्कि वैश्विक राजनीति में भी हलचल मचा दी है। बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर और आधिकारिक संदेश भेजकर विशेष बधाई दी है।

पश्चिम बंगाल में BJP की विजय पर अमेरिका के राष्ट्रपति ने जताई खुशी, PM मोदी को दी बधाई…

व्हाइट हाउस की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में राष्ट्रपति ट्रंप ने इस जीत को “ऐतिहासिक और निर्णायक” करार दिया। ट्रंप ने अपने संदेश में कहा कि पश्चिम बंगाल के यह चुनाव परिणाम भारत में प्रधानमंत्री मोदी के प्रति जनता के अटूट विश्वास और उनके सशक्त नेतृत्व की एक बार फिर पुष्टि करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि भारत और अमेरिका के संबंध इस नए जनादेश के बाद और भी प्रगाढ़ होंगे।

गौरतलब है कि 4 मई 2026 को आए चुनाव परिणामों में बीजेपी ने बंगाल की 294 सीटों में से 207 सीटों पर सरकार बनाने को तैयार हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। ममता बनर्जी के 15 साल पुराने किले को ध्वस्त कर दिया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि वैश्विक मंच पर पीएम मोदी के बढ़ते कद और ‘नेबरहुड फर्स्ट’ की नीति के बीच बंगाल जैसे रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राज्य में यह जीत भारत की अंतरराष्ट्रीय छवि को और मजबूत करेगी।

राष्ट्रपति ट्रंप के अलावा कई अन्य वैश्विक नेताओं ने भी इस सफलता पर पीएम मोदी को बधाई दी है, जिससे यह स्पष्ट है कि बंगाल की इस जीत की गूंज वाशिंगटन से लेकर लंदन तक सुनाई दे रही है।

Leave a Reply