Budhwar Upay: बुधवार के दिन ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि चतुर्थी तिथि सुबह 7 बजकर 52 मिनट तक रहेगी, उसके बाद पंचमी तिथि लग जाएगी। बुधवार को देर रात 1 बजकर 12 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। साथ ही बुधवार को दोपहर बाद 3 बजकर 54 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा, उसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र लग जाएगा। बुधवार का दिन बुद्धि और तर्क के कारक भगवान गणेश और बुध ग्रह को समर्पित है। अगर बुधवार के दिन ये कुछ खास उपाय किए जाएं तो जीवन के सभी ‘विघ्न’ दूर हो जाते हैं और सुखसमृद्धि का आगमन होता है। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं बुधवार के विशेष उपायों के बारे में।

आपके जीवन में परेशानियां का अंबार लग गया है और आप उनसे बाहर नहीं निकल पा रहे हैं तो ऐसे में परेशानियों से छुटकारा पाने के लिये नक्षत्र से शुरू करके अगले पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र तक प्रतिदिन एक नीले रंग का फूल लेकर घर के बाहर किसी गंदे नाले में बहा दें। आपको यहां बता दूं कि अगला पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र 3 जून को पड़ रहा है और यह उस दिन देर रात 1 बजे समाप्त होगा।
अगर आप जीवन के हर क्षेत्र में अपनी जीत सुनिश्चित करना चहाते है तो बुधवार के दिन आपको जलवेतस, यानी केन के पेड़ को नमस्कार करना चाहिए, उसकी उपासना करनी चाहिए और उसकी जड़ में पानी डालना चाहिए। साथ ही इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि बुधवार के दिन के दिन आप जलवेतस, यानी केन के पेड़ को, उसकी लकड़ियों को या उसकी लकड़ी से बने फर्नीचर को किसी भी प्रकार की क्षति न पहुंचाएं। अगर उपासना के लिये आपको जलवेतस, यानी केन का पेड़ न मिले तो इंटरनेट से उसकी फोटो डाउनलोड करके, उसके दर्शन कर लें।
अगर आपको लगता है कि आपके दाम्पत्य जीवन को किसी की बुरी नजर लग गई है और अब आपके जीवन में पहले जैसा प्यार नहीं रहा, तो नजर दोष से बचाव के लिये बुधवार के दिन एक मिट्टी के दिये में दो कपूर की टिकिया लेकर जलाएं और उससे पूरे घर में धूप दिखाएं। धूप दिखाने के बाद उस जलते हुए दिये को अपने घर के बाहर रख आयें।
अगर आप अपने बिजनेस की गति को और आगे बढ़ाना चाहते हैं, दूसरों के मुकाबले अपने बिजनेस की नींव को अधिक मजबूत करना चाहते हैं तो बुधवार के दिन आप मिट्टी का एक खाली घड़ा लीजिये और उस पर काजल का टीका लगाइए। अब उस खाली घड़े पर ढक्कन लगाकर किसी बहते जल के स्त्रोत में प्रवाहित कर दें।
अगर आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता और वो जल्दीजल्दी बीमार पड़ जाते हैं, तो अपने जीवनसाथी के अच्छे स्वास्थ्य के लिये बुधवार के दिन एक कटोरी में जौ को पीसकर बनाया गया सत्तु लेकर, उस पर अपने जीवनसाथी के हाथों का स्पर्श कराकर मंदिर या किसी धर्मस्थल पर दान कर दें।
अगर आप अपने घर की सुखसमृद्धि को बनाये रखना चाहते हैं, तो बुधवार के दिन अपने घर के मंदिर में माता लक्ष्मी के आगे घी का दीपक जलाएं और उनसे हाथ जोड़कर अपने घर की सुखसमृद्धि के लिये प्रार्थना करें। साथ ही देवी मां को पुष्पांजलि भी अर्पित करें।
अगर आप अपने बच्चों के कार्यों की सफलता सुनिश्चित करना चाहते हैं तो उसके लिये बुधवार के दिन थोड़ीसी मसूर की दाल लें और साथ ही एक रूपये का सिक्का लें। अब मसूर की दाल को सिक्के समेत एक सफेद रंग के कपड़े में बांध दें और उसको अपने बच्चे के हाथ से स्पर्श कराएं। इस प्रकार बच्चे के हाथ से उस पोटली को स्पर्श कराने के बाद उसे किसी सफाई कर्मचारी को गिफ्ट कर दें।
अगर आपको बिजनेस में उचित मुनाफा नहीं मिल पा रहा है तो बिजनेस में मुनाफा कमाने के लिये बुधवार के दिन अपना भार कराएं और उसका दसवां हिस्सा निकालें। मान लीजिये आपका वजन 50 किलो है तो उसका दस परसेन्ट हुआ 5 किलो। इस प्रकार वजन का दसवां हिस्सा निकालने के बाद उस हिस्से के बराबर कच्चा कोयला लें और उसे बहते जल में प्रवाहित कर दें।
अगर आपके परिवार की खुशियां कहीं गुम हो गई हैं, तो उन खुशियों को फिर से अपने परिवार के लोगों की जिन्दगी में बिखेरने के लिये बुधवार के दिन एक सफेद चन्दन को घिसकर उसका पेस्ट बनाएं और उस चन्दन के पेस्ट से परिवार के सब लोगों के माथे पर चन्दन का टीका लगाएं।
अगर आप नौकरी में अपना मनचाहा प्रमोशन कराना चाहते हैं या किसी अच्छी कम्पनी में नौकरी करना चाहते हैं तो बुधवार के दिन बाजार से सिंघाड़े का आटा लेकर आएं और घर लाकर उसकी रोटियां बनाएं। जब रोटियां बन जाये तो उन पर दो मूली रखकर मंदिर या किसी धर्मस्थल पर दान कर दें। अगर आप स्वयं रोटियां न बना सके, तो घर में किसी और से बनवा लें, लेकिन मंदिर या धर्मस्थल पर देने के लिये आपको स्वयं जाना चाहिए।
अगर आप कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहे हैं या किसी बात को लेकर आपको डिप्रेशन है तो ऐसी स्थिति से बाहर निकलने के लिये बुधवार के दिन स्नान आदि के बाद सबसे पहले अपने ईष्ट देव को प्रणाम करें। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। उसके बाद चन्दन की खुशबू वाली एक धूपबत्ती अपने घर के मंदिर में जलाएं और कुछ देर हाथ जोड़कर वहीं पर खड़े रहें।
अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ दिनों से परेशान चल रहे हैं तो इस समस्या का समाधान निकालने के लिये बुधवार के दिन घर के सब सदस्यों को एकएक कच्चा नारियल दें और 10 मिनट बाद उनसे वो नारियल वापस ले लें। अब उन सारे नारियल को अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार के लिये प्रार्थना करते हुए किसी बहते जल के स्त्रोत में प्रवाहित कर दें।





