Met Gala 2026 में वायरल बबल ड्रेस से कैसे निकल रहे थे बुलबुले? मॉडल ने खुद किया खुलासा

Met Gala 2026: फैशन के सबसे बड़े इवेंट मेट गाला 2026 के रेड कार्पेट पर ‘फैशन इज आर्ट’ थीम के तहत दुनियाभर की कई मशहूर हस्तियों ने अलगअलग और यूनिक आउटफिट पहन कर जलवा बिखेरा।

Met Gala 2026 में वायरल बबल ड्रेस से कैसे निकल रहे थे बुलबुले? मॉडल ने खुद किया खुलासा

अब सोशल मीडिया पर एथलीट एलीन गु का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी ड्रेस से बबल निकलते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में बहुत से लोग उसे देख कर कन्फ्यूज हो गए हैं कि आखिर उनकी ड्रेस से बुलबुले कैसे निकल रहे हैं। अब इस बात का खुलासा खुद Eileen Gu ने कर दिया है कि आखिर ये कैसे हुआ। चलिए आपको बताते हैं।

यह भी पढ़ें:

कैसे तैयार हुई Eileen Gu की वायरल बबल ड्रेस

Eileen Gu एक चीनीअमेरिकी फ्रीस्टाइल स्कीयर, फैशन मॉडल और ओलंपियन हैं। उन्होंने इस साल मेट गाला के रेड कार्पेट पर अनोखा बबल ड्रेस पहना, उसमें से निकल कर  बुलबुले हवा में उड़ते नजर आए।

जब इस बार में मॉडल से पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि इस आउटफिट को बनाने में लगभग 15 हजार कांच के बुलबुलों का इस्तेमाल किया गया और यह 2550 घंटों में बनकर तैयार हुई।

इन कांच के बुलबुलों को यूवी लाइट की सहायता से एकएक करके ड्रेस पर जोड़ा गया। ड्रेस के अंदर माइक्रोप्रोसेसर लगाए गए थे। ये प्रोसेसर एक डिजिटल इंटरफेस के माध्यम से गैस के दबाव और बुलबुलों के निकलने के प्रोसेस को सटीक रूप से कंट्रोल कर रहे थे।

टेक्नोलॉजी की मदद से इस ड्रेस से असली बुलबुले भी लगातार निकलते रहे। बता दें कि Eileen Gu ने जो ‘एयरो’ ड्रेस पहनी थी, उसे फेमस डिजाइनर आइरिस वैन हर्पेन और कलाकार a.a.murakami की मदद से तैयार किया गया था। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। अब उनका यह लुक देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स मॉडल की तारीफ कर रहे हैं। किसी ने लिखा खूबसूरत, तो किसी ने उन्हें स्टनिंग बताया।

View this post on Instagram

भारतीयों ने भी बिखेरा था जलवा

बता दें कि 5 मई को मेट गाला 2026 के रेड कार्पेट पर कई भारतीय मशहूर हस्तियों ने भी अपने स्टनिंग आउटफिट से लोगों का दिल जीत लिया। करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, ईशा अंबानी, अनन्या बिरला, नताशा पूनावाला और सुधा रेड्डी नजर आईं।

यह भी पढ़ें:

Leave a Reply