मई की छुट्टियों में बच्चों के साथ घूम आएं भारत की ये जगहें, इन चीजों के साथ करें ट्रैवल

May Travel Places: मई के महीने में लगभग सभी स्कूलों की छुट्टियां हो जाती हैं। ऐसे में बच्चे कहीं घूमने जाने की जिद करते हैं। अक्सर घूमने की प्लानिंग करने के दौरान सबसे बड़ी दिक्कत जगह तय करने में होती है। सही मौसम, सही जगह और सही तरीके से ट्रैवल ट्रिप प्लान करना बच्चों के साथ बहुत जरूरी हो जाता है।

मई की छुट्टियों में बच्चों के साथ घूम आएं भारत की ये जगहें, इन चीजों के साथ करें ट्रैवल

अगर आप इस बार बच्चों को कहीं अच्छी जगह घूमाने ले जाना चाहते हैं तो भारत की कुछ जगहों पर ट्रिप प्लान कर सकते हैं। जहां पर गर्मी में ठंडक और सुकून दोनों का अहसास होगा। इन जगहों पर काफी ज्यादा शांति और प्राकृतिक खूबसूरती का एहसास होगा।

बच्चों के साथ ट्रैवल करने जा रहे हैं तो मई में राजस्थान की कुछ जगहों पर घूमने से बचना चाहिए। जयपुर और उदयपुर जैसी जगहों पर गर्मी बहुत ज्यादा पड़ती है और ऐसे में बच्चों के साथ ट्रैवल करने में परेशानी हो सकती है।

मनाली

गर्मियों में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जगह मनाली है। यहां की ठंडी वादियां, बर्फीले पहाड़ और एडवेंचर लोगों को खूब पसंद आता है। परिवार के साथ आप सोलंग वैली और रोहतांग पास घूमने का अनुभव ले सकते हैं।

नैनीताल

झीलों और शांत वातावरण के बीच बच्चों और बड़ों को खूब मजा आएगा। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। नैनी झील पर बोटिंग और चिड़ियाघर की सैर बच्चों की ट्रिप को यादगार बना सकती है। अगर आप उत्तराखंड जाने की सोच रहे हैं तो नैनीताल मई में बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है।

ऊटी

ऊटी को क्वीन ऑफ हिल्स भी कहा जाता है। यहां पर मई के समय मौसम शांत और खूबसूरत रहता है। गार्डन और टॉय ट्रेन की सवारी बच्चों को बहुत पसंद आएगी। परिवार के साथ समय बिताने के लिए यह बहुत ही बेहतरीन जगह साबित होगी।

गोवा

बीच, वॉटर स्पोर्ट्स और खुला माहौल बच्चों को पसंद होता है। ऐसे में गोवा जाने की प्लानिंग की जा सकती है। परिवार के साथ बीच पर समय बिताना और सनसेट देखना आपके ट्रिप को खास बना देगा।

इन बातों का रखें ध्यान

बच्चों के साथ गर्मियों में ट्रैवल कर रहे हैं तो साथ में मेडिकल किट, पानी की बोतल, स्नैक्स आदि रखना न भूलें। बच्चों के लिए हल्के और आरामदायक कपड़े पैक करें। अगर बच्चा छोटा है तो उसके मनोरंजन के लिए कुछ खिलौने साथ रख सकते हैं। इस तरह सही प्लानिंग के साथ आप बच्चों के साथ छुट्टियों को यादगार बना सकते हैं।

Leave a Reply