म्यूजिक कंपोज़र पलाश मुच्छल एक बार फिर कानूनी विवाद में घिर गए हैं। भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना से उनकी शादी टूटने के कुछ महीनों बाद उनके खिलाफ एससी/एसटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह शिकायत स्मृति की बचपन की दोस्त विद्यान माने ने की है।

सांगली निवासी विद्यान माने ने आरोप लगाया है कि पलाश मुच्छल ने एक विवाद के दौरान उनके साथ जातिसूचक टिप्पणियां कीं। शिकायत के मुताबिक, पलाश ने ‘नजरिया’ नाम की फिल्म के लिए माने से करीब 25 लाख रुपये निवेश के तौर पर लिए थे और छह महीने में फिल्म पूरी करने का वादा किया था। साथ ही उन्हें फिल्म में रोल देने की बात भी कही गई थी।
माने का आरोप है कि फिल्म कभी बनी ही नहीं और जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो पलाश टालमटोल करते रहे और बाद में पैसे देने से इनकार कर दिया। 22 नवंबर 2025 को सांगली में हुई एक मुलाकात के दौरान कथित तौर पर विवाद बढ़ा, जहां माने का दावा है कि पलाश ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया।
माने ने लगाए गंभीर आरोप
मीडिया से बातचीत में माने ने पलाश को ‘फ्रॉड’ बताते हुए कहा कि उन्होंने वादे पूरे नहीं किए और पैसे मांगने पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।
पलाश ने रखा था अपना पक्ष
इससे पहले जनवरी में पलाश मुच्छल ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी कि उन्होंने विद्यान माने के खिलाफ 10 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया। उन्होंने कहा था कि ये आरोप झूठे हैं और उनकी छवि खराब करने के लिए लगाए गए हैं।
शादी टूटने के बाद बढ़ा विवाद
यह पूरा विवाद उस समय सामने आया है जब की शादी दिसंबर 2025 में रद्द हो गई थी। दोनों की शादी 23 नवंबर को होने वाली थी, लेकिन स्मृति के पिता की तबीयत खराब होने के कारण कार्यक्रम रोक दिया गया। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इसी दौरान पलाश भी मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती हुए थे, जिसके बाद रिश्ते को लेकर कई तरह की अटकलें लगने लगी थीं।
बाद में पलाश ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने रिश्ते से आगे बढ़ने की बात कही थी और लोगों से अपील की थी कि बिना पुष्टि वाली खबरों पर जल्दबाजी में किसी को जज न करें।
डिस्क्लेमर
यह खबर कानूनी विवाद और वित्तीय आरोपों पर आधारित है, जिनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है। यह जानकारी केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से दी गई है और इसे कानूनी या वित्तीय सलाह के रूप में न लें।





