जसप्रीत बुमराह ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में 10 मैचों में 109.66 के औसत से 3 विकेट लिए हैं। वानखेड़े में उन्होंने 24 ओवर में 241 रन देकर 1 विकेट लिए हैं। इन आंकडों से पता चलता है कि बुमराह खराब दौर से गुजर रहे हैं, लेकिन कहानी इसके विपरीत है। बुमराह के खराब आंकड़ों के दो मुख्य कारण है। पहला कारण यह है कि वानखेड़े की पिच में गेंदबाजों के लिए कुछ नहीं है। यह बल्लेबाजों के स्वर्ग है। रही सही कसर मुंबई इंडियंस के अन्य गेंदबाजों का खराब प्रदर्शन पूरा कर देता है।

आईपीएल 2026 में वानखेड़े में स्कोरिंग रेट 11.03, रन प्रति विकेट 42.65 और बाउंड्री प्रतिशत 25.7% रहा है। इन तीनों मामले में मुंबई के इस स्टेडियम से केवल जयपुर का सवाईमान सिंह स्टेडियम आगे है, जहां सिर्फ दो मैच हुए हैं। वानखेड़े में 12 में से 11 पारियों में 195 से ज्यादा का स्कोर बना है। आठ में 220 से ज्यादा का स्कोर बना है। ऐसा किसी टी20 टूर्नामेंट में किसी स्टेडियम में नहीं हुआ।
बोल्टचाहर का खराब प्रदर्शन
रनों की बरसात देखते हुए वानखेड़े में का प्रदर्शन ठीक है। उन्होंने 10.04 की इकॉनमी से रन दिए हैं। बाकी के गेंदबाजों ने 11.05 की इकॉनमी से रन दिए हैं। बुमराह को अन्य गेंदबाजों से सपोर्ट नहीं मिल रहा। मुंबई इंडियंस का गेंदबाजी औसत और इकॉनमी रेट दोनों काफी लचर है। उसका तेज गेंदबाजी आक्रमण काफी कमजोर है। नए गेंद के विशेषज्ञ गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर ने नई गेंद से कुल मिलाकर 13 ओवर में 170 रन देकर 1 विकेट लिए हैं। अंत के ओवरों में भी मुंबई इंडियंस ने खराब गेंदबाजी की है। पावरप्ले और डेथ ओवरों में कम से कम दो ओवर फेंकने वाले गेंदबाजों में बुमराह का मुंबई इंडियंस के लिए सबसे अच्छा इकॉनमी है।
बुमराह से बेहतर इकॉनमी केवल नरेन की
आईपीएल 2026 में 66 गेंदबाजों ने 10 से ज्यादा ओवर किए हैं। जसप्रीत बुमराह से बेहतर इकॉनमी केवल कोलकाता नाइट राइडर्स के सुनील नरेन की है। बुमराह की इकॉनमी 8.89 की है। सुनील नरेन री 6.81 की है। पूरे मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की इकॉनमी रेट 11.17 का है। बुमराह को छोड़कर मुंबई इंडियंस के हर की इकॉनमी 10 से ज्यादा की है।
महंगे ओवर के बाद बुमराह का इस्तेमाल
बुमराह के साधार आंकड़ों का एक कारण यह है कि उनका इस्तेमाल की संकटमोचक की तरह हुआ है। उन्हें मंहगे ओवरों के बाद इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने केवल दो बार गेंदबाजी की शुरुआत की। इसके अलावा 35 ओवरों में उनका इस्तेमाल तब हुआ है जब दूसरे छोर से इकॉनमी 12.57 की रही है। इन 35 में 13 ओवर में उन्होंने तब गेंदबाजी की जब पिछले ओवर में 15 से ज्यादा रन बने हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इसके बाद भी इन ओवरों में बुमराह ने 9.2 की इकॉनमी से रन दिए हैं।
बुमराह क्यों नहीं दिख रहे असरदार
बुमराह को 57.2 प्रतिशत गेंदों पर अटैक किया गया है। आईपीएल 2026 में कम के कम 100 गेंद फेंकने वाले मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाजों में यह सबसे कम है। ये आंकड़े असली कहानी बताते हैं। लीग के सबसे सपाट पिच पर गेंदबाजी, दूसरे छोर से मदद न मिलने के कारण बुमराह असरदार नहीं दिख रहे हैं। बड़े ओवरों के बाद इस्तेमाल किए जाने से बल्लेबाज उन्हें आराम से खेल जाता है। विकेटों की संख्या के बजाय अन्य आंकड़ों पर गौर किया जाए तो लगेगा कि बुमराह ने साधारण गेंदबाजी नहीं की है।





