2026 अपने चरम पर है और इस सीजन के बीच में वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी इयान बिशप ने इस सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर भारत की वैकल्पिक टी20 टीम का चयन किया। इयान बिशप ने अपनी प्लेइंग 11 में उन खिलाड़ियों को जगह दी है जो भारत की मुख्य टी20 टीम का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन आईपीएल 2026 में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है।

वैभवगिल को बतौर ओपनर टीम में किया शामिल
इयान बिशप ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के शो क्विक सिंगल्स पर कहा कि आप बताएं क्या आप मुझसे सहमत नहीं हैं। मैं अपनी टीम में तीन ओनर को चुन रहा हूं। मैं जितना हो सके लेफ्टराइट कांबिनेशन चाहता हूं। शुभमन गिल अच्छी फॉर्म में रहे हैं इसलिए मैं उन्हें चुन रहा हैं। उनके जोड़ीदार के रूप में यानी दूसरे ओपनर के रूप में मैं वैभव सूर्यवंशी का चयन कर रहा हूं और मुझे लगता है कि वो अगला कदम उठाने के लिए तैयार हैं। प्रभसिमरन सिंह को भी मैंने टीम में जगह दी, हालांकि प्रियांश आर्या भी लिस्ट में थे, लेकिन प्रभसिमरन इस सीजन में ज्यादा अच्छी फॉर्म में हैं।
श्रेयस अय्यर को नंबर 4 पर दी जगह
ने अपनी इस टीम में चौथे नंबर पर बैटिंग क्रम में श्रेयस अय्यर को रखा जो काफी लय में हैं जबकि इसके बाद आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार, देवदत्त पडीक्कल को बैटिंग क्रम में जगह दी। विकेटकीपर की भूमिका को लिए इयान ने ध्रुव जुरेल को जितेश शर्मा पर तरजीह देते हुए टीम में जगह दी। उन्होंने कहा कि मैं मध्यक्रम में श्रेयस अय्यर को देख रहा हूं जिसके कारण साफ हैं। रजत पाटीदार एक और खिलाड़ी हैं जिनके बारे में मुझे लगता है कि वो असर डाल सकते हैं साथ ही देवदत्त पडीक्कल ने शानदार प्रदर्शन किया है।
भुवीचहल भी टीम में शामिल
वेस्टइंडीज के इस पूर्व दिग्गज ने गेंदबाजी डिपार्टमेंट में तेज बॉलर के रूप में भुवनेश्वर कुमार को शामिल किया जबकि स्पिनर के रूप में उन्होंने युजवेंद्र चहल को टीम में जगह दी। ऑलराउंडर के तौर पर उन्होंने टीम में क्रुणाल पंड्या और नितिश कुमार रेड्डी को जगह दी। क्रुणाल स्पिन जबकि नितिश तेज गेंदबाजी की विकल्प उपलब्ध करवाते हैं। इयान ने कहा कि भुवनेश्वर 36 साल की उम्र में भी मेरी टीम में जगह बनाते हैं क्योंकि वे इस समय उतनी ही बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं जितनी उन्होंने पहले कभी की थी।
2026 फॉर्म के आधार पर इयान बिशप की वैकल्पिक भारतीय टी20 टीम
शुभमन गिल, प्रभसिमरन सिंह, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर, रजत पाटीदार, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, भुवनेश्वर कुमार, क्रुणाल पंड्या, युजवेंद्र चहल।





