तरबूज खरीदते समय न करें गलती, ये 2 निशान देंगे Perfect मीठे-लाल फल की गारंटी! Viral Trick

तरबूज खरीदते समय न करें गलती, ये 2 निशान देंगे Perfect मीठे-लाल फल की गारंटी! Viral Trick
गर्मियों के मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए कई चीजों का सेवन किया जाता है। इन्हीं में से एक है तरबूज, गर्मी में इस फल को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। हालांकि, तरबूज को खरीदने में सबसे बड़ी चुनौती यह है कि अंदर से लाल और मीठा होगा या नहीं। कई लोग इसे खरीदते समय गलत तरबूज को खरीद लेते हैं, जो कि बाद में कच्चा और फीका निकल जाता है। इसलिए तरबूज को खरीदते समय इन बातों पर ध्यान रखना जरुरी है।
अब आपको तरबूज खरीदते समय काटने या ठोकने की जरुरत नहीं है, बस दो खास निशानों पर गौर करना है। सबसे पहला तरबूज का पीला पैच और दूसरा उसकी स्टेम यानी कि ठंडल। यदि दोनों संकेत सही मिल जाएं, तो बिना देखें भी आप एक रसीला और परफेक्ट तरबूज घर पर ला सकते हैं।
पीले पैच की पहचान
तरबूज खरीदने जाए तो यह जरुर देखें कि, तरबूज में पीला पैच है या नहीं। तरबूज का वह हिस्सा जो जमीन के संपर्क में रहता है, वहां एक दाग या पैच बन जाता है। इसे फील्ड स्पॉट कहते हैं। यदि यह पैच गहरा पीला या नारंगीपीला है, तो इसका मतलब है कि तरबूज बेल पर पूरी तरह से पक चुका है। यदि यह पैच सफेद या हल्का हरा है, तो समझ जाएं कि तरबूज कच्चा तोड़ दिया है और अंदर से फीका निकल सकता है।
सूखी और भूरी स्टेम
तरबूज खरीदते समय उसके डंठल पर ध्यान देना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि यही उसकी मिठास का अहम संकेत देता है। यदि डंठल पूरी तरह सूखा और भूरा दिखाई दे, तो समझ लें कि फल अच्छी तरह पक चुका है और बेल से स्वाभाविक रूप से अलग हुआ है। ऐसे तरबूज आमतौर पर ज्यादा मीठे होते हैं। वहीं अगर डंठल हरा नजर आए, तो इसका मतलब है कि फल को समय से पहले तोड़ा गया है, जिससे उसकी मिठास कम हो सकती है।
पीला पैच और स्टेम कॉम्बिनेशन
तरबूज खरीदते समय सिर्फ एक चीज देखना काफी नहीं है। इसे परखने के लिए दोनों के कॉम्बिनेशन में है। यदि आप तरबूज पर गहरा पीला पैच भी है और स्टेम सूखी हुई, तब भी वह तरबूज 100% लाल और मीठा निकलेगा। अक्सर पाया जाता है कि स्टेम हरी होती है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। ऐसे में तरबूज अंदर से लाल हो सकता है, लेकिन उसमें वह शहद जैसी मिठास नहीं होगी।
तरबूज की बनावट और आकार
जब तरबूज को चुने तो एक बार उसका आकार पर जरुर ध्यान दें। एक मीठा और रसदार तरबूज वजन में भारी महसूस होना चाहिए। तरबूज समान आकार का होना चाहिए। उसमें कहीं से उभार या गड्ढे नहीं हो। अपनी पसंद का तरबूज लें और वह दिखने में जितना बड़ा है उससे अधिक भारी महसूस हो रहा है, तो समझ लें कि वह पानी और रस से भरपूर है।
रंग और चमक
कई बार होता है कि लोग तरबूज के गहरे रंग से आकर्षित होते हैं, लेकिन यह गलत है, एक पका हुआ और मीठा तरबूज डार्क ग्रीन होता है। ज्यादा चमकने वाला तरबूज कई बार कच्चा निकल जाता है। पकने के बाद तरबूज की ऊपरी परत की चमक कम हो जाता है।
वेवलिंग या भूरे जाले
आपने देखा होगा कि तरबूज की सतह पर दिखने वाला भूरे रंग के टेढ़ेमेढ़े जाले जैसे निशान जिन्हें ‘Webbing’ कहते हैं बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। क्योंकि ये जाले बताते हैं कि फूल के समय मधुमक्खियों ने उस पर कितनी बार पॉलिनेशन किया है। जितने तरबूज पर भूरे जाले जितने ज्यादा होंगे, उतना ही ज्यादा मीठा और स्वाद में लाजवाब होगा।

Leave a Reply