Shani Nakshatra Parivartan: 17 मई को शनि की रेवती नक्षत्र में एंट्री, इन 4 राशि वालों की रातों-रात पलटेगी किस्मत

Shani Nakshatra Parivartan 2026: न्याय देवता शनि देव का गोचर बेहद अहम माना जाता है। 17 मई को शनि देव रेवती नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। शनि का इस नक्षत्र में आना 4 राशियों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। ज्योतिष अनुसार शनि जैसे ही बुध के नक्षत्र में प्रवेश करेंगे वैसे ही 4 राशियों का भाग्योदय हो जाएगा। इन राशियों को करियर में बंपर लाभ होगा। बता दें शनि रेवती नक्षत्र में 9 अक्टूबर तक रहेंगे। चलिए जान लेते हैं शनि का नक्षत्र गोचर किन राशियों को लाभ देगा।

Shani Nakshatra Parivartan: 17 मई को शनि की रेवती नक्षत्र में एंट्री, इन 4 राशि वालों की रातों-रात पलटेगी किस्मत

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए शनि का नक्षत्र गोचर बेहद शुभ माना जा रहा है। नौकरी में बदलाव होने की संभावना है। मनचाही नौकरी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होने के आसार हैं। बिजनेस वाले भी इस अवधि में अच्छा लाभ कमाने में सफल रहेंगे। बस किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचना होगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए शनि का नक्षत्र गोचर शुभ दिखाई दे रहा है। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो जाएगी। अटके काम पूरे होंगे। किसी पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है। मेहनत का फल 17 मई से मिलना शुरू हो जाएगा।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए शनि का गोचर शुभ दिखाई दे रहा है। करियर में तरक्की मिलेगी। नौकरी में अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। प्रमोशन के भी योग हैं। कार्यस्थल पर आपकी स्थिति काफी मजबूत रहेगी। निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। किसी काम में बड़ी सफलता मिल सकती है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए शनि का गोचर लाभकारी रहेगा। आपके अटके काम पूरे होंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। विदेश में नौकरी प्राप्त करने का सपना पूरा हो सकता है। पैतृक संपत्ति से अच्छा लाभ मिलेगा।

Leave a Reply