कक्षा 8 की छात्रा ने रेप के बाद लगाई फांसी, आरोपी जीशान गिरफ्तार, दहला देगी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ रेप और बाद में उसके द्वारा खुदकुशी की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कक्षा 8 की छात्रा ने अपने साथ हुई जघन्य घटना के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस मामले में आरोपी 26 साल के युवक जीशान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि 27 अप्रैल को मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली इस लड़की को जीशान नामक युवक ने बहलाफुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ बेहद क्रूरता से दुष्कर्म किया।

कक्षा 8 की छात्रा ने रेप के बाद लगाई फांसी, आरोपी जीशान गिरफ्तार, दहला देगी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई

जीशान द्वारा अपने साथ की गई से सदमे में आई बच्ची ने घर पहुंचकर फांसी लगाकर जान दे दी। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट में लड़की के शरीर पर यौन उत्पीड़न के साथसाथ कई शारीरिक चोटों के निशान मिले हैं। इनमें दांत से काटने के घाव और नाखूनों से खरोंच के निशान शामिल हैं। अपर पुलिस अधीक्षक अंशिका वर्मा ने बताया कि शुरू में परिवार ने लड़की की मौत को आत्महत्या बताते हुए पुलिस कार्रवाई में हिचकिचाहट दिखाई थी, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में रेप का खुलासा होने के बाद परिवार ने मामला दर्ज कराया।

रुपये देकर बहन का मुंह करता था बंद

पीड़िता की छोटी बहन ने पुलिस को बताया कि जीशान अक्सर स्कूल के पास वाले इलाके में आताजाता था। वह छोटी बहन को कुछ रुपये देकर उसे मनाता था ताकि वह अपनी बड़ी बहन की मुलाकातों के बारे में मातापिता को न बताए। अंशिका वर्मा ने आगे बताया, ‘तकनीकी निगरानी, CCTV फुटेज और परिवार के सदस्यों के बयानों के आधार पर हमारी टीम ने मंगलवार को जीशान को मीरगंज साप्ताहिक बाजार के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।’ पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Leave a Reply