किस राज्य में सबसे ज्यादा रेलवे स्टेशन? महाराष्ट्र-पश्चिम बंगाल तो टॉप-3 में भी नहीं

भारतीय रेलवे दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्क में से एक है. हर दिन लाखों यात्री सफर करते हैं और 13 हजार से अधिक ट्रेनें चलती हैं. रेलवे सिर्फ भारतीयों को रोजगार ही नहीं देता, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को भी रफ्तार देता है. यही वजह है कि इसे भारत की लाइफलाइन भी कहा जाता है. देश के अलगअलग राज्यों में रेलवे स्टेशन की संख्या भी अलगअलग है.

किस राज्य में सबसे ज्यादा रेलवे स्टेशन? महाराष्ट्र-पश्चिम बंगाल तो टॉप-3 में भी नहीं

देश के कुछ चुनिंदा राज्यों के पास सबसे ज्यादा रेलवे स्टेशन होने का रिकॉर्ड है. दिलचस्प बात है कि सबसे ज्यादा रेलवे स्टेशन वाले टॉप 3 राज्यों में न तो महराष्ट्र है और न ही पश्चिम बंगाल. जानिए, किस राज्य में हैं सबसे ज्यादा रेलवे स्टेशन.

उत्तर प्रदेश का लखनऊ जंक्शन.

उत्तर प्रदेश है टॉप पर

देश में सबसे ज्यादा रेलवे स्टेशन वाले राज्यों में उत्तर प्रदेश टॉप पर है. यहां 1100 से ज्यादा रेलवे स्टेशन हैं. अधिक जनसंख्या और ज्यादा शहरों के कारण यहां रेलवे स्टेशन की संख्या में भी ज्यादा है. यहां के प्रमुख स्टेशन में प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, गोरखपुर और लखनऊ शामिल हैं. गोरखपुर जंक्शन में दुनिया का सबसे लम्बा रेलवे प्लेटफॉर्म है, जिसकी लम्बाई 1366 मीटर है.

राजस्थान का जयपुर जंक्शन.

दूसरे पायदान पर कौन?

राजस्थान इस मामले में दूसरे पायदान पर है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। यहां 700+ रेलवे स्टेशन है. क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान उत्तर पश्चिमी रेलवे क्षेत्र में फैले विशाल रेल नेटवर्क का केंद्र है. भौगोलिक रूप से बड़ा होने के कारण यहां रेलवे स्टेशनों का बड़ा नेटवर्क है. यहां बड़ी संख्या में देशदुनिया के पर्यटक भी पहुंचते हैं.

मध्य प्रदेश का भोपाल जंक्शन.

मध्य प्रदेश तीसरे नम्बर पर

526 रेलवे स्टेशनों के साथ मध्य प्रदेश तीसरे नम्बर पर है. भारत का दिल कहे जाने वाले मध्य प्रदेश के पास रेल कनेक्टिविटी का बड़ा नेटवर्क है, जिसमें पश्चिम मध्य रेलवे और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे सहित कई जोन्स में फैले 526 रेलवे स्टेशन हैं. यहां के प्रमुख रेलवे स्टेशन में भोपाल जंक्शन, इंदौर जंक्शन, ग्वालियर और जबलपुर शामिल हैं.

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस .

महाराष्ट्र चौथे पायदान पर

घनी शहरी आबादी और मजबूत इंडस्ट्री के कारण रेलवे नेटवर्क महाराष्ट्र का आधार है. यहां 500 से ज्यादा रेलवे स्टेशन हैं. अकेले अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 126 स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है, जो इसके नेटवर्क को विशाल आकार देता है. यहां के प्रमुख स्टेशनों में मुंबई सीएसएमटी, पुणे और नागपुर शामिल हैं.

पश्चिम बंगाल का हावड़ा जंक्शन.

पांचवे नम्बर पर कौन?

रेलवे स्टेशनों की संख्या के मामले में पांचवे नम्बर पर पश्चिम बंगाल है. यहां कुल रेलवे स्टेशनों की संख्या 450 से अधिक है. पश्चिम बंगाल के 94 रेलवे स्टेशनों का अमृत भारत स्टेशन स्कीम के जरिए पुनर्विकास किया जा रहा है. हावड़ा जंक्शन भारत के सबसे व्यस्त और सबसे पुराने स्टेशनों में से एक है.

हाइटेक होता रेलवे

भारतीय रेलवे बदलाव के दौर से गुजरने के साथ हाइटेक भी हो रहा है. वंदे भारत जैसी सेमीहाईस्पीड ट्रेनें चलाई जा रही हैं. स्टेशन रीडेवलपमेंट काम तेजी से चल रहा है. कई रेलवे स्टेशनों में इसका असर भी दिख रहा है. यही नहीं, कवच जैसी सुरक्षा तकनीक ट्रेनों का हिस्सा बनाई गई है और बुलेट ट्रेन भारतीय रेलवे का बड़ा प्रोजेक्ट है.

Leave a Reply