‘मेरी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप कर, नहीं तो देख लूंगा’, नाबालिग ने दूसरे नाबालिग को घोंप दिया चाकू

नागपुर के कलमना पुलिस थाना क्षेत्र के वाजपेई नगर में हत्या का गंभीर मामला सामने आया है। मृतक का नाम जोहान शेख बताया जा रहा है जिसकी उम्र 17 साल है। आरोपी भी नाबालिग बताया जा रहा है और घटना के बाद से वह फरार है।

'मेरी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप कर, नहीं तो देख लूंगा', नाबालिग ने दूसरे नाबालिग को घोंप दिया चाकू

क्या है पूरा मामला?

मृतक जोहान शेख और आरोपी दोनों एक ही युवती से प्रेम करते थे। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। यही लव ट्रायंगल हत्या की बड़ी वजह बन गया। आरोपी को कुछ दिन पहले जानकारी मिली थी कि जोहान भी उसी युवती से मोहब्बत करता है जिसके साथ वह है। मंगलवार की रात आरोपी ने जोहान शेख को इंस्टाग्राम पर कॉल किया और कलमना थाना अंतर्गत एक सुनसान जगह पर मिलने बुलाया। जैसे ही जोहान वहां मिलने पहुंचा तब आरोपी ने चाकू से वार करना शुरू कर दिया। गंभीर रूप से घायल जोहान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

कुछ दिन पहले ही युवती ने मृतक से किया था ब्रेकअप

दरअसल, मृतक और आरोपी का एक ही युवती से लव अफेयर था। युवती ने कुछ दिन पहले मृतक जोहान के साथ ब्रेकअप कर लिया था और आरोपी के साथ उसका अफेयर था। जोहान युवती को आरोपी के साथ ब्रेकअप करने के लिए दबाव बना रहा था और गालीगलौच भी कर रहा था। युवती ने आरोपी को जोहान की करतूत बताई जिससे आरोपी गुस्सा हो गया और जोहान को मिलने बुलाकर मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने नाबालिग आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है। हत्या के मामले को लेकर कलमना पुलिस थाने के थानेदार प्रवीण काले ने बताया है कि मृतक और आरोपी दोनों एक दूसरे को जानते थे। प्रेम प्रकरण को लेकर हत्या को अंजाम दिया गया है। आरोपी ने इंस्टाग्राम पर जोहान शेख को कॉल कर बुलाया था फिर जोहान के वहां पहुंचते ही आरोपी ने चाकू से वार कर जोहान की हत्या कर दी।

Leave a Reply