बॉलीवुड में शाहरुख खान को सिर्फ एक सुपरस्टार ही नहीं, बल्कि एक बेहद दरियादिल इंसान के तौर पर भी जाना जाता है। उनके साथ काम कर चुके कई कलाकार अक्सर उनकी गर्मजोशी और मेहमाननवाज़ी के किस्से साझा करते रहते हैं। अब इस लिस्ट में शेखर सुमन का नाम भी जुड़ गया है, जिन्होंने हाल ही में किंग खान की दरियादिली का एक दिलचस्प किस्सा सुनाया।

बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में शेखर सुमन ने बताया कि फिल्म ‘चलतेचलते’ के दौरान शाहरुख खान को फिल्म के कमेंट्री के लिए उनकी आवाज की जरूरत थी। शाहरुख ने खुद उन्हें कॉल कर इस काम के लिए बुलाया और शेखर बिना किसी झिझक के तैयार हो गए।
शेखर ने बताया कि काम पूरा होने के बाद ने उन्हें एक बड़ी रकम का चेक भेजा, लेकिन उन्होंने इसे लेने से मना कर दिया क्योंकि वह इसे दोस्ती का मामला मानते थे। इसके बावजूद शाहरुख ने अपनी आदत के मुताबिक उन्हें बाद में एक बेहद महंगी घड़ी गिफ्ट की, जिसे शेखर आज भी एक खास याद के तौर पर संभाल कर रखे हुए हैं।
‘देवदास’ न कर पाने का रहा अफसोस
ने यह भी खुलासा किया कि उन्हें संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘देवदास’ में चुन्नीलाल का रोल ऑफर हुआ था, लेकिन उस समय वह यह प्रोजेक्ट नहीं कर पाए। बाद में यह भूमिका जैकी श्रॉफ ने निभाई। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। शेखर का कहना है कि इस मौके को गंवाने का उन्हें आज भी अफसोस है, हालांकि उनकी यह इच्छा हाल ही में ‘हीरामंडी’ के जरिए पूरी हो गई।
वर्कफ्रंट की बात करें तो शेखर सुमन हाल ही में ‘हीरामंडी’ में नजर आए थे। वहीं, शाहरुख खान अब अपनी अगली एक्शन फिल्म ‘किंग’ की तैयारी में जुटे हैं, जिसे सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं।





