Ravichandran Ashwin:आईपीएल 2026 आज कल भारत में चल रहा है और भारत के कई पूर्व खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में कमेंट्री करते नजर आते हैं. भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद अपने यूट्यूब पर कुछ न कुछ बोलते रहते हैं, वो आईपीएल मैचों की समीक्षा करते नजर आते हैं. वहीं आईपीएल 2026 में वो कमेंट्री करते भी नजर आते हैं.

हर मैच में जो खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करता है, रविचंद्रन अश्विन उसकी तारीफ़ करते नजर आते हैं. हालांकि लखनऊ सुपर जायंटस और मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में जब रोहित शर्मा ने रोहित शर्मा की तारीफ़ ने करने की वजह बताई है. रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि
“हां थोड़ा झगड़ा हो गया ना. आप कुछ भी कह रहे हैं. अगर मेरा किसी से कोई झगड़ा हुआ होता, तो मैं उसे अपने तक सीमित नहीं रखता. कृपया मुझे समझें और मेरे प्रति भी सहानुभूति रखें. मैंने लगातार दो दिन कमेंट्री की, फिर यात्रा की, घर आया और रात को सोया.”
अश्विन ने आगे कहा कि
“रोहित शर्मा ने बहुत अच्छी पारी खेली. जिस तरह से उन्होंने आवेश खान को एक्स्ट्रा कवर के ऊपर छक्का मारा, उसे लूप में लगाकर 1000 बार देखिए. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। क्या शॉट था! उन्होंने मणिकरण सिद्धार्थ को भी गेंदबाज के ऊपर छक्का मारा.”





