Raja Shivaji Box Office Collection: रितेश देशमुख के निर्देशन में बनी पीरियडड्रामा फिल्म ‘राजा शिवाजी’ 1 मई को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। इस मूवी को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म को डायरेक्ट करने के अलावा रितेश ने इसमें अभिनय भी किया है। उनके साथ मूवी में जेनेलिया, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, भाग्यश्री समेत कई सितारे नजर आए हैं। वहीं सलमान खान ने भी ‘राजा शिवाजी’ में कैमियो किया।

मराठी और हिंदी भाषा में रिलीज हुई ‘राजा शिवाजी’ जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत मुंबई फिल्म कंपनी का एक प्रोडक्शन है, जिसे ज्योति देशपांडे और जेनेलिया देशमुख ने प्रोड्यूस किया है। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने मंगलवार को 5,485 शो से 4.90 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। वहीं, अब भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 44.40 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 52.68 करोड़ रुपये हो गया है।
यह भी पढ़ें:
मंगलवार को फिल्म ने हिंदी भाषा में 1.55 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं, मराठी भाषा में 3.35 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। वहीं, इसके पांचवें दिन की ऑक्यूपेंसी ट्रेंड्स की बात करें, तो हिंदी वर्जन के 3,634 शो में कुल ऑक्यूपेंसी लगभग 14% रही। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। वहीं, मराठी वर्जन के 1,851 शो में कुल ऑक्यूपेंसी 33% रही।
‘राजा शिवाजी’ के लिए स्टार्स में ली कितनी फीस
रितेश देशमुख ने हाल ही में बताया कि इस मूवी के लिए किसी भी बड़े स्टार ने कोई फीस नहीं ली है। अभिनेता ने कहा, “इस मराठी फिल्म को महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा स्क्रीन मिली। हमने महाराज के बारे में सभी किताबें पढ़ी, उनका इतिहास इतना विशाल है कि उसे सिर्फ एक फिल्म में समेटना मुमकिन नहीं। हमारा काम इस फिल्म को इतिहास के साथ बिना किसी छेड़छाड़ के दिखाना था। सलमान खान मेरे भाई हैं, वह मेरी दोनों फिल्मों में नजर आए हैं। मैं पिछले साढ़े तीन सालों से इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहा था।”
रितेश ने आगे कहा, “इस फिल्म में सभी बड़े कलाकारों ने मुफ्त में काम किया। हर किसी ने महाराज के लिए बिना किसी फीस के काम किया है। हमने इस फिल्म को हिंदी और मराठी दोनों भाषाओं में रिलीज किया और अब गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो रही हैं, तो ऐसे में परिवार और छोटे बच्चों के लिए इस मूवी के जरिए महाराज के बारे में जानकारी हासिल करने का यह एक बेहतरीन मौका है।”
यह भी पढ़ें:





