पंजाब किंग्स के खिलाफ 2026 के 49वें मैच में हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा ने बेशक 35 रन की पारी खेली, लेकिन उन्होंने आईपीएल के दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए और दो दिग्गजों केएल राहुल और क्रिस गेल को पीछे छोड़ने में सफलता हासिल की। अभिषेक ने इस मैच में 13 गेंदों पर 35 रन 4 छक्के और 2 चौकों की मदद से बनाए और स्ट्राइक रेट 269.93 का रहा।

केएल राहुल से आगे निकले अभिषेक
ने इस मैच में पंजाब के खिलाफ 4 छक्के लगाए और आईपीएल में अब वो 85 पारियों के बाद सबसे ज्यादा सिक्स जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए। अभिषेक इस लीग में 85 पारियों के बाद कुल 137 छक्के लगा चुके हैं जबकि केएल राहुल ने 85 पारियों के बाद 134 छक्के लगाए थे। इस लिस्ट में शिवम दुबे तीसरे, युवराज सिंह चौथे जबकि ऋषभ पंत पांचवें स्थान पर हैं।
आईपीएल में 85 पारियों के बाद सबसे ज्यादा सिक्स जड़ने वाले खिलाड़ी
◉ 137 छक्के: अभिषेक शर्मा
◎ 134 छक्के: केएल राहुल
◎ 128 छक्के: शिवम दुबे
◎ 115 छक्के: युवराज सिंह
◎ 113 छक्के: ऋषभ पंत
अभिषेक ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
अभिषेक ने पंजाब के खिलाफ 269.93 की स्ट्राइक रेट के साथ 35 रन बनाए और वो आईपीएल में बतौर ओपनर 200 प्लस की स्ट्राइक रेट के साथ सबसे ज्यादा बार 30 प्लस की पारी खेलने वाले बैटर्स की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। अभिषेक ने 14वीं बार ये कमाल किया जबकि क्रिस गेल ने ऐसा 13 बार किया था।
में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा बार 200+ की स्ट्राइक रेट से 30+ पारी खेलने वाले बैटर्स
◉ 14: अभिषेक शर्मा
◎ 13: क्रिस गेल
◎ 12: सुनील नरेन
◎ 11: डेविड वॉर्नर
◉ 09: ट्रैविस हेड
◎ 08: फिल सॉल्ट
◎ 08: वीरेंद्र सहवाग
वैभवगिल ओपनर, श्रेयसनितिश भी शामिल; भारत की वैकल्पिक टी20 प्लेइंग 11 का इंडीज के पूर्व दिग्गज ने किया चयन
आईपीएल 2026 के बीच इस सीजन में फॉर्म के आधार पर वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज ने भारत की वैकल्पिक टी20 प्लेइंग 11 का चयन किया। इस टीम में वैभव, गिल, चहल, भुवनेश्वर, श्रेयस जैसे खिलाड़ियों को जगह दी गई।





