सद्गुरु ने गर्मियों में शरीर की गर्मी कम करने का बताया तरीका, जानिए क्या है डॉक्टर की राय

गर्मियों की तपिश सिर्फ बाहर ही नहीं, शरीर के अंदर भी बेचैनी पैदा करती है। सोशल मीडिया पर शरीर को ठंडा रखने के कई नुस्खे वायरल हो रहे हैं, लेकिन यह समझना जरूरी है कि इनमें से कौनसे उपाय वास्तव में फायदेमंद हैं। भीषण गर्मी और हीट वेव के दौरान शरीर का तापमान संतुलित बनाए रखना बड़ी चुनौती बन जाता है। हाल ही में सद्गुरु ने योग और आयुर्वेद के आधार पर बताया कि कैसे पहचानें कि शरीर में गर्मी बढ़ गई है और इस हीट को कंट्रोल करने के लिए क्या देसी उपाय है उसका भी जिक्र किया। लेकिन सवाल ये उठता है कि क्या ये तरीके वैज्ञानिक रूप से भी सही हैं? सदगुरु के इस उपाय की पुष्टि डॉक्टर से करते हैं। डॉक्टर से जानते हैं कि सदगुरु ने बॉडी हीट बढ़ने के जो लक्षण बताएं है और इसे कंट्रोल करने का जो तरीका बताया है वो कितना कारगर है।

सद्गुरु ने गर्मियों में शरीर की गर्मी कम करने का बताया तरीका, जानिए क्या है डॉक्टर की राय

सदगुरु ने बताया कैसे पता करें कि शरीर में अधिक गर्मी है?

सदगुरु ने बॉडी हीट बढ़ने के बॉडी में कुछ लक्षण बताएं हैं जैसे आंखों में गर्मी महसूस होना और पेशाब करने की इच्छा होना लेकिन यूरिन ठीक से डिस्चार्ज नहीं होना साफ जाहिर करता है कि बॉडी में हीट है। अगर आप भी गर्मी में इस तरह के बॉडी में लक्षण महसूस कर रहे हैं तो आप पेठे का जूस पिएं, मूंग दाल खाएं। इतना ही नहीं आप कैस्टर ऑयल यानी अरंडी का तेल नाभि या कानों के पीछे लगाएं। सदगुरु ने बताया इन उपायों को अपनाकर पांच मिनट के अंदर आपकी बॉडी ठंडा महसूस करने लगेगी।

View this post on Instagram

सदगुरु की सलाह पर डॉक्टर की राय

सदगुरु की बॉडी हीट कंट्रोल करने की सलाह पर हमने KIMS Hospitals ठाणे में चीफ डाइटीशियन डॉ. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। अमरीन शेख से संपर्क किया, जिन्होंने विस्तार से बताया कि शरीर की गर्मी से तात्पर्य आमतौर पर डिहाइड्रेशन, एसिडिटी या हाई टेम्परेचर के प्रति शरीर की प्रतिक्रिया से है। डॉक्टर शेख ने बताया गर्मी के मौसम में शरीर से तरल पदार्थ और इलेक्ट्रोलाइट्स तेजी से कम होते हैं। इससे थकान, चिड़चिड़ापन और पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है। डॉक्टर ने बताया गर्मी में सिर्फ ये लक्ष्य रखना कि बॉडी की हीट को कंट्रोल करना है, काफी नहीं है।

गर्मी में शरीर में पानी की कमी को पूरा करना, इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखना और पाचन क्रिया को सुगम बनाना जरूरी है। डॉक्टर शेख ने बताया कि पेठे का जूस या मूंग जैसी पारंपरिक चीजें पौष्टिक होती हैं और हाइड्रेशन में मदद कर सकती हैं, लेकिन कुछ ही मिनटों में शरीर ठंडा हो जाएगा जैसे दावों को सावधानी से देखना चाहिए। सदगुरु ने बॉडी हीट कंट्रोल करने के लिए कानों और नाभि में अरंडी का तेल डालने की सलाह दी जिस पर डॉक्टर शेख ने बताया कैस्टर ऑयल लगाने का शरीर की गर्मी कम करने पर कैसा असर करता है इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण मौजूद नहीं है।

डॉक्टर ने बताया गर्मी से निपटने का तरीका

डॉक्टर शेख ने बताया गर्मी से निपटने के लिए पर्याप्त पानी पीना बेहद जरूरी है। गर्मी में बैलेंस डाइट और इलेक्ट्रोलाइट की भरपाई करना बेहद जरूरी है। Dt Amreen Sheikh के मुताबिक, गर्मी से बचाव के लिए सिर्फ ठंडी चीजें खाना ही काफी नहीं है, बल्कि शरीर में पानी और जरूरी पोषक तत्वों का संतुलन बनाए रखना सबसे अहम होता है। तेज गर्मी और हीटवेव के दौरान शरीर पसीने के जरिए तेजी से पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स रिड्यूस करता है। इसकी कमी होने पर डिहाइड्रेशन, कमजोरी, चक्कर आना, थकान, एसिडिटी और मांसपेशियों में ऐंठन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। डाइट में मौसमी फल, हरी सब्जियां, दाल, छाछ, नारियल पानी और नींबू पानी जैसी चीजें शामिल करना जरूरी है। ये सभी फूड बॉडी में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी पूरी करने में मदद करते हैं। डॉक्टर शेख के अनुसार, ज्यादा तलाभुना, मसालेदार और भारी भोजन पाचन पर अतिरिक्त दबाव डाल सकता है, जिससे शरीर में बेचैनी और गर्मी महसूस हो सकती है।

सदगुरु का पेठे के जूस का फार्मूला कितना सही है?

पेठे का जूस शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद कर सकता है क्योंकि इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है। डायटीशियन ने बताया गर्मी से निपटने के लिए सिर्फ एक सुपर फूड के भरोसे रहना काफी नहीं है। एक्सपर्ट के मुताबिक हर व्यक्ति का शरीर अलग होता है, खासकर डायबिटीज या किडनी की बीमारी वाले लोगों को अपनी डाइट सोचसमझकर चुननी चाहिए।

डायटीशियन के मुताबिक गर्मियों में क्या खाना चाहिए?

डॉक्टर शेख के अनुसार गर्मी में बॉडी की हीट को कंट्रोल करने के लिए अधिक पानी पिएं। डाइट में तरबूज, खीरा और नारियल पानी जैसे मौसमी फूड्स का सेवन करें। छाछ, नींबू पानी और ताजे फल डाइट में शामिल करें बॉडी हाइड्रेट रहेगी। हल्का भोजन करें जैसे दाल, चावल और सब्जियों का सेवन बॉडी को फायदा करेगा। ज्यादा तलाभुना और मसालेदार भोजन से परहेज करें। एक्सपर्ट ने बताया अगर आप गर्मी में बॉडी को हेल्दी रखना चाहते हैं तो लंबे समय तक खाली पेट न रहें, इससे एसिडिटी बढ़ सकती है

किन मिथकों से बचना चाहिए?

एक आम मिथक यह है कि बहुत ठंडे पेय या बर्फ वाले खाद्य पदार्थ शरीर को जल्दी ठंडा करते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, अत्यधिक ठंडी चीजें पाचन को प्रभावित कर सकती हैं और गले में जलन पैदा कर सकती हैं। इसी तरह, किसी एक खाद्य पदार्थ को हर समस्या का समाधान मानना भी सही नहीं है। संतुलित और नियमित खानपान ज्यादा जरूरी है।

इन बातों का रखें ध्यान

अपने शरीर के संकेतों को नजरअंदाज न करें। अगर बॉडी में कुछ परेशानियां हो रही हैं जैसे चक्कर आना, अत्यधिक थकान या कमजोरी महसूस होना तो  तुरंत हाइड्रेशन और आराम पर ध्यान दें। छोटे लेकिन समझदारी भरे बदलाव गर्मियों में शरीर को स्वस्थ और आरामदायक रखने में मदद कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यह लेख सार्वजनिक डोमेन और विशेषज्ञों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है। किसी भी नई दिनचर्या या उपाय को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

Leave a Reply