संजय कपूर की विरासत को लेकर परिवार में तनातनी, सुलह कराएंगे पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़

करिश्मा कपूर के पूर्व पति बिजनेसमैन संजय कपूर के निधन के करीब एक साल बाद उनकी पत्नी प्रिया सचदेव कपूर और मां रानी कपूर के बीच चल रहे आरके फैमिली ट्रस्ट विवाद को अब आपसी सहमति से सुलझाने पर सहमति बन गई है। इस हाईप्रोफाइल पारिवारिक विवाद को सुलझाने के लिए पूर्व चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ को दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने की जिम्मेदारी दी गई है।

संजय कपूर की विरासत को लेकर परिवार में तनातनी, सुलह कराएंगे पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़

लाइव लॉ के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस जेबी पारदीवाला और उज्जल भुइयां की बेंच ने दोनों पक्षों की सहमति के बाद मामले को मेडिएशन के लिए भेज दिया है।

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सभी पक्षों से कहा कि वे खुले मन से मध्यस्थता प्रक्रिया में शामिल हों और इस मामले पर सार्वजनिक बयान देने या सोशल मीडिया पर चर्चा करने से बचें। जस्टिस जेबी पारदीवालाने कहा, “यह एक पारिवारिक विवाद है, इसे परिवार तक ही सीमित रहने दें। इसे मनोरंजन का जरिया नहीं बनना चाहिए।”

बताया जा रहा है कि यह टिप्पणी तब आई जब प्रिया कपूर की ओर से पेश हुए वकील मुकुल रोहतगी ने अदालत से अनुरोध किया कि रानी कपूर राष्ट्रीय टीवी पर पारिवारिक विवाद को सार्वजनिक न करें।

बेंच ने आगे कहा, “हम साफ कर देना चाहते हैं कि यह मध्यस्थता सिर्फ परिवार के सदस्यों के बीच चल रहे विवाद तक सीमित है। सभी पक्षों से अनुरोध है कि वे कोई सार्वजनिक बयान न दें और न ही सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर कोई चर्चा करें। चूंकि यह पारिवारिक मामला है, इसलिए कोशिश होनी चाहिए कि विवाद को जल्द से जल्द सुलझाकर कानूनी लड़ाई खत्म की जाए।”

अदालत ने यह भी कहा कि लंबी कानूनी लड़ाई से मामला और उलझ सकता है। साथ ही कोर्ट ने कहा कि अगली सुनवाई से पहले वह पूर्व चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की शुरुआती रिपोर्ट का इंतजार करेगी।

यह कानूनी विवाद संजय कपूर के निधन के बाद और बढ़ गया, जब उनकी पत्नी प्रिया सचदेव कपूर ने कथित तौर पर उनकी वसीयत पेश की। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इस वसीयत को बाद में रानी कपूर और संजय कपूर की पूर्व पत्नी अभिनेत्री करिश्मा कपूर से हुए बच्चों ने चुनौती दी।

Leave a Reply