नोएडा एयरपोर्ट से उड़ान का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से टिकट बुकिंग आज शाम से शुरू होगी जबकि पहली फ्लाइट सेवा 15 जून से शुरू की जाएगी इस एयरपोर्ट को एयरलाइन और ट्रैवल प्लेटफार्म पर DXN कोर्ट से पहचाना जाएगा.

यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड के अनुसार नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यौरों से एयरड्रोम सिक्योरिटी प्रोग्राम को मंजूरी मिलने के बाद अधिकारी रूप से उड़ान संचालन की तारीख 15 जून तय की गई है पहली फ्लाइट नोएडा से लखनऊ के बीच संचालित होगी.
इंडिगो एयरलाइंस करेगी शुरुआत
शुरुआती चरण में इंडिगो एयरलाइंस अपनी सेवाएं शुरू करेगी इसके बाद अकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस जैसी अन्य एयरलाइंस भी यहां से उड़ान सेवा शुरू कर सकती है बताया जा रहा है कि यमुना प्राधिकरण की हालिया बोर्ड बैठक में 17 शहरों के लिए उड़ान संचालन का प्रस्ताव रखा गया था. एयरपोर्ट से उड़ान शुरू होने से 30 दिन पहले टिकट बुकिंग शुरू करने का नियम है ऐसे में आज शाम से टिकटों के बिक्री शुरू होने की संभावना है यात्री एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट मोबाइल एप और अधिकृत ट्रैवल पोर्टल के जरिए टिकट बुक कर सकेंगे.
DXN कोड से होगी एयरपोर्ट की पहचान
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पहचान DXN कोड से होगी ऑनलाइन ट्रेवल प्लेटफार्म और फ्लाइट सर्च इंजन पर यह कोड पिछले कुछ महीनो से दिखाई दे रहा है अब टिकट बुकिंग शुरू होने के साथ यह कोड यात्रियों के लिए और अहम हो जाएगा. वही पहले चरण में एयरपोर्ट का निर्माण करीब 1334 हेक्टेयर क्षेत्र में किया गया है इसमें 3900 मीटर लंबा रनवे आधुनिक टर्मिनल भवन एटीसी टावर और कार्गो हब शामिल है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मार्च को रिपोर्ट का लोकार्पण किया था.
बस सेवा भी शुरू करने की तैयारी
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू होने से दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों का दबाव कम होने की उम्मीद है. पश्चिम उत्तर प्रदेश दिल्ली एनसीआर और आसपास के राज्यों के यात्रियों को इसका सीधा फायदा मिलेगा एयरपोर्ट संचालन के साथ ही बस सेवा भी शुरू की जाएगी उत्तर प्रदेश दिल्ली हरियाणा और उत्तराखंड तक बसों के संचालन की तैयारी की गई है. परिवहन निगम ने अपने रूट तय करने शुरू कर दिए हैं ताकि यात्रियों को एयरपोर्ट तक पहुंचने में आसानी हो. अधिकारियों का मानना है कि एयरपोर्ट के शुरू होने से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे होटल ट्रैवल टैक्सी लॉजिस्टिक और व्यापार से जुड़े सेक्टरों को फायदा मिलने की उम्मीद है आने वाले समय में यह एयरपोर्ट उत्तर भारत का बड़ा एविएशन हब बन सकता है.





