रात की बची आलू की सब्जी से इस तरह सुबह बनाएं क्रिस्पी-क्रिस्पी कटलेट

कई बार खाने में सब्जी थोड़ी ज्यादा बन जाती है, तो सुबह तक वो बची रह जाती है। ऐसे में कई लोग बची हुई सब्जी को दोबारा खाने से बचते हैं और उसे फेंक देते हैं। लेकिन बची हुई सब्जी की मदद से आप कई नई और स्वादिष्ट डिश बना सकते हैं। इसमें न केवल खाने की बर्बादी रुकती है, बल्कि कम मेहनत में स्वादिष्ट नाश्ता या स्नैक भी तैयार हो जाता है। खासकर अगर आलू की सब्जी बच गई है, तो उसे फेंकने के बजाए आप झटपट कुरकुरे और स्वादिष्ट कटलेट तैयार कर सकते हैं।

रात की बची आलू की सब्जी से इस तरह सुबह बनाएं क्रिस्पी-क्रिस्पी कटलेट

बाहर से क्रिस्पी और अंदर से नरम ये कटलेट बच्चों से लेकर बड़ों को भी ये डिश पसंद आएगी। इन्हें आप सुबह की चाय के साथ, टिफिन या शाम के स्नैक के साथ खा सकते हैं। आइए जानते हैं बची हुई आलू की सब्जी से क्रिस्पीक्रिस्पी कटलेट कैसे बनाएं।

बची हुई आलू की सब्जी से कटलेट बनाने के लिए सामग्री

1 कटोरी बची हुई आलू की सब्जी
आधा प्याज
1/4 कप पनीर
1/4 कप ब्रेडक्रम्ब्स
1 बड़ा चम्मच बेसन
2 हरी मिर्च
नमक स्वादानुसार
1 छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स
आधा छोटा चम्मच जीरा पाउडर
जरूरत अनुसार तेल

बची हुई आलू की सब्जी से कटलेट बनाने की आसान विधि

स्टेप 1
सबसे पहले बची हुई आलू की सब्जी को अच्छी तरह मैश कर लें। अब इसमें बारीक कटा प्याज, बेसन, ब्रेडक्रम्ब्स और अगर आप चाहें तो पनीर भी डाल सकते हैं। साथ में हरी मिर्च, नमक, चिली फ्लेक्स और जीरा पाउडर भी मिला दें। सभी समाग्री को अच्छे से मिक्स कर दें, अगर मिश्रण ज्यादा गीला लगे तो थोड़ा और ब्रेडक्रम्ब्स मिला सकते हैं।

स्टेप 2
अब तैयार मिश्रण से थोड़ाथोड़ा हिस्सा लेकर हाथों की मदद से गोल या ओवल आकार के कटलेट बना लें और एक प्लेट में सभी को रख दें।

स्टेप 3
अब एक पैन में 23 चम्मच तेल डालकर मध्यम आंच पर गर्म कर लें। तेल गर्म होने के बाद कटलेट को धीरेधीरे पैन में रखें। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इन्हें दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक फ्राई कर लें। बीच में पलटते रहें ताकि कटलेट्स अच्छे से पक जाए।

तैयार गरमागरम कुरकुरे आलू कटलेट को आप टोमैटो केचअप, हरी चटनी या अपनी पसंद की किसी भी डिप के साथ सर्व कर सकते हैं।


Leave a Reply