तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन के बाद थलापति विजय की पार्टी TVK के एक कार्यकर्ता की नाबालिक से रेप करने के आरोप में गिरफ्तारी हुई है. इसे लेकर साउथ की लोकप्रिय सिंगर चिनमई श्रीपदा ने टीवीके पार्टी पर जमकर निशाना साधा. चेन्नई में 10 साल की बच्ची के साथ रेप के आरोप में पुलिस ने जिस शख्स को गिरफ्तार किया है उसकी पहचान दिनेश उर्फ पांबू दिनेश के रूप में हुई है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इस हफ्ते की शुरुआत में पीड़िता के परिवार ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई.

सिंगर चिनमई श्रीपदा विजय की पार्टी पर उठाए सवाल
सिंगर चिनमई श्रीपदा ने सवाल उठाया कि राजनीतिक दलों को अपने नेताओं को चुनते समय सतर्क रहना चाहिए. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘ऐसे लोग जो रेप जैसे सीरियस क्राइम करते हैं वे अक्सर ऐसी राजनीतिक पार्टियों की खोज में रहते हैं जहां उन्हें पावर मिल सके. वे ऐसा इसलिए करते हैं ताकि अपनी पहुंच का इस्तेमाल करके अपने अपराधों से बच सकें. TVK में एक ऐसे शख्स पर नाबालिग के साथ यौन शोषण का आरोप है. TVK को अपनी पार्टी में लोगों को शामिल करने से पहले उनके बैकग्राउंड की अच्छी तरह जांच करनी चाहिए थी.’विजय की पार्टी पर पॉपुलर महिला सिंगर ने लगाया बड़ा आरोप, नाबालिग से रेप मामले में TVK कार्यकर्ता गिरफ्तार
सब एस जैसे: चिनमई
सिंगर सिंगर चिनमई श्रीपदा ने कहा, ‘अगर नई पार्टियां बदलाव का वादा कर अपने साथ ऐसे लोगों को जोड़ती है तो महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए कोई उम्मीद नहीं बचेगी.’ राजनीतिक पार्टियों को जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बारबार ये कहना सही नहीं लगता कि सब एक जैसे हैं, लेकिन इस तरह की घटनाएं ऐसा सोचने पर मजबूर कर देती है.
तमिलनाडु में सरकार गठन की सुगबुगाहट
विजय ने सरकार गठन को लेकर राज्यपाल से 24 घंटे के भीतर दूसरी बार गुरुवार को मुलाकात की. टीवीके ने 23 अप्रैल को हुए चुनावों में 234 सदस्यीय विधानसभा में 108 सीट जीतीं और वह सबसे बड़े दल के रूप में उभरी. हालांकि, पांच विधायकों वाली कांग्रेस ने टीवीके को समर्थन दिया है, लेकिन अभिनेता से नेता बने विजय के नेतृत्व वाली पार्टी 200 से अधिक सदस्यीय सदन में बहुमत के 118 के आंकड़े से अब भी कुछ सीट दूर है.





