‘मुझे विश्वास है कि यह जल्द ही होगा’, बंगाल में भाजपा की जीत के बाद राज्य में The Bengal Files होगी रिलीज

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’, जिसे बंगाल में बैन कर दिया गया था, जल्द ही राज्य के थिएटर्स में दस्तक देने वाली है। यह फिल्म पिछले साल सितंबर में पश्चिम बंगाल में रिलीज के समय विवादों में आ गई थी, जिसके चलते इसकी स्क्रीनिंग में बाधाएं आई थीं।

‘मुझे विश्वास है कि यह जल्द ही होगा’, बंगाल में भाजपा की जीत के बाद राज्य में The Bengal Files होगी रिलीज

अब ममता बनर्जी की हार के बाद फिल्म को राज्य में फिर से दिखाए जाने का रास्ता साफ हुआ है। खबर आ रही थी कि ये फिल्म कल यानी 8 मई को बंगाल में रिलीज होगी, इसे लेकर विवेक अग्नीहोत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा है कि ‘द बंगाल फाइल्स’ कल नहीं बल्कि अगले शुक्रवार यानी 15 मई को रिलीज होग।

विवेक अग्निहोत्री बंगाल में भाजपा की जीत के बाद से फिल्म को लेकर तमाम ट्वीट कर रहे हैं। अग्निहोत्री ने X पर दावा किया कि उनकी फिल्म को पश्चिम बंगाल में पहले रोक दिया गया था। उन्होंने अपनी पिछली फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर भी टिप्पणी की, जिसमें उन्होंने कहा कि उसे भी कुछ जगहों पर सिनेमाघरों से हटा दिया गया था।

विवेक ने लिखा, “हमारे ट्रेलर लॉन्च को रोका गया। हम पर हमले किए गए और मारपीट भी हुई। मेरे खिलाफ दर्जनों FIR दर्ज की गईं। बंगाल में मुझे ‘कैंसिल’ कर दिया गया। मैं राज्यपाल से अपना अवॉर्ड लेने भी नहीं जा सका। लेकिन हमने कभी हार नहीं मानी। इन चुनावों के दौरान हमने कोशिश की कि फिल्म किसी तरह बंगाल में ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे। मुझे खुशी है कि हमने हार नहीं मानी और अपने छोटे से तरीके से लड़ाई लड़ी।”

इसके अलावा फिल्म क्रिटिक सुमित कडेल ने फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। जिसके साथ उन्होंने लिखा है, “, प्रत्यक्ष कार्रवाई दिवस की भयावहता को दर्शाने वाली इस फिल्म को टीएमसी सरकार द्वारा बंगाल में ही अनौपचारिक रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया था। यह फिल्म दोबारा रिलीज होने की हकदार है और मुझे विश्वास है कि यह जल्द ही होगा।” विवेक अग्निहोत्रि ने इस ट्वीट को दोबारा शेयर किया और अपने फैंस को आश्वासन दिया कि ये फिल्म जल्द रिलीज होगी।

ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply