सोशल मीडिया पर कई सेलिब्रिटीज की मौत की झूठी खबरें पहले भी वायरल हो चुकी हैं और अब इस लिस्ट में शक्ति कपूर का नाम भी शामिल हो गया है। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में से एक शक्ति कपूर अपनी झूठी मौत की खबर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, पिछले कुछ घंटों से इंटरनेट पर उनकी मौत को लेकर कई तरह के पोस्ट वायरल हो रहे थे, जिसने खलबली मचा दी। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। आखिरकार, बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के पिता ने अपनी झूठी मौत की खबर पर रिएक्ट किया और अफवाहों को खारिज कर दिया है।






