PAK vs BAN: पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, बाबर आजम पहले टेस्ट से इसलिए हो गए बाहर

पाकिस्तान की टीम को शान मसूद की कप्तानी में 8 मई से बांग्लादेश के दौरे पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसका पहला मुकाबला ढाका के शेर ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से ठीक पहले पाकिस्तानी टीम को एक बड़ा झटका उनके स्टार खिलाड़ी बाबर आजम के रूप में लगा है जिनके इस मैच में खेलने की पूरी उम्मीद की जा रही थी। बाबर आजम अब अनफिट होने की वजह से पहले मुकाबले में हिस्सा नहीं ले पाएंगे जिसको लेकर पीसीबी की तरफ से अपडेट जारी कर दिया गया है।

PAK vs BAN: पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, बाबर आजम पहले टेस्ट से इसलिए हो गए बाहर

टीम का मेडिकल पैनल रखेगा बाबर आजम पर नजरें

बाबर आजम घुटने में लगी चोट के चलते बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले से बाहर हो गए हैं। पाकिस्तानी टीम मैनेजमेंट की तरफ से बाबर के बाहर होने को लेकर जारी किए गए बयान में ये साफ नहीं किया गया कि वह दूसरे मुकाबले में हिस्सा लेने के लिए फिट हो पाएंगे या नहीं। वहीं उन्होंने बताया कि उनकी इस इंजरी को लेकर टीम का मेडिकल पैनल लगातार अपनी नजरें बनाए हुए हैं। पाकिस्तानी टीम के लिए बाबर का बाहर होना एक बड़ा झटका माना जा रहा है क्योंकि वह हाल में ही खत्म हुए पाकिस्तानी सुपर लीग में फॉर्म में आते हुए दिखाई दिए थे। पीएसएल 2026 में उनकी कप्तानी में खेलने वाली पेशावर जाल्मी टीम ने सिर्फ एक मुकाबले में हार का सामना पूरे सीजन में किया था और खिताब भी अपने नाम करने में कामयाब रही थी।

गुरुवार की सुबह घुटने में महसूस हुआ था दर्द

पीएसएल 2026 का सीजन 3 मई को खत्म होने के बाद बाबर आजम 4 मई को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने के लिए वहां पहुंच गए थे। इसके बाद उन्होंने 5 और 6 मई को टीम के साथ ट्रेनिंग भी की थी, लेकिन 7 मई को सुबह जब वह सोकर उठे तो उनको घुटने में दर्द का एहसास हुआ। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इसके बाद मेडिकल टीम ने जांच करने के बाद उन्हें पहले मुकाबले से बाहर रखने का फैसला लिया। बता दें कि पाकिस्तानी टीम के लिए WTC 202527 के नजरिए से काफी अहम है जिसमें अभी वह रैंकिंग में 5वें नंबर पर है।

Leave a Reply