भाईयों ने इकलौती बहन को घर गिफ्ट किया:175 गज में बना, कीमत करीब ₹50 लाख; सरप्राइज देख फूट-फूटकर रोई​

लुधियाना ; लुधियाना में सगे भाइयों ने इकलौती बहन को 175 गज का घर गिफ्ट कर दिया। इसकी कीमत करीब 50 लाख रुपए है। भाईयों ने सरप्राइज तरीके से बहन को ये गिफ्ट दिया। वह ढोल बजाते हुए बहन को वहां ले गए। जब उन्होंने नेम प्लेट से कागज हटाया तो अपना नाम लिखा देकर बहन रो पड़ी। बहन शादीशुदा है। भाईयों का कहना है कि पिता के निधन के बाद बहन हमेशा उनके साथ खड़ी रही। इसलिए अपने घर के नजदीक ही मकान बनाकर दिया। बहन को घर गिफ्ट करने वाले दोनों भाई एक्टिंग करते हैं। एक भाई बिग बॉस के सीजन 10 में कॉमनर कंटेस्टेंट के तौर पर भी हिस्सा ले चुका है।

भाईयों ने इकलौती बहन को घर गिफ्ट किया:175 गज में बना, कीमत करीब ₹50 लाख; सरप्राइज देख फूट-फूटकर रोई​

2011 में हुई बहन की शादी: अमर देवगन और देव देवगन ने बताया कि उनकी बहन मनप्रीत कौर की शादी 2011 में लुधियाना में ही हुई। मनप्रीत के पति होम लोन डिपार्टमेंट में मैनेजर हैं। वैसे तो, बहन के पास पहले से ही 2 प्रॉपर्टी हैं लेकिन वह चाहते थे कि मायके से भी कुछ नया मिले। इसी वजह से उन्होंने तय किया कि बहन को कोई बड़ा सरप्राइज गिफ्ट देंगे।

पहले ब्रेजा गिफ्ट की, 5 साल से प्लानिंग कर रहे थे: भाई देव ने बताया कि इससे पहले रक्षाबंधन पर उन्होंने बहन मनप्रीत को एक्टिवा गिफ्ट दी थी। फिर 19 मई 2025 को बहन की मैरिज एनिवर्सरी थी। जिसमें उन्होंने बहन को ब्रेजा कार गिफ्ट की थी। जिसके बाद उन्होंने बहन को 175 गज का घर गिफ्ट करने की प्लानिंग की। हालांकि इसकी प्लानिंग वह 5 साल से कर रहे थे। यह घर जिंदगी भर अब बहन के साथ रहेगा।

पिता की कमी महसूस न हो, इसलिए ये फर्ज निभाया: देव ने बताया कि परिवार में अब 2 भाई, एक बहन और मां है। साल 2007 में सिर से पिता का साया उठ गया था। पिता के निधन के बाद ही उन्हें चिंता थी कि बहन को कभी मायके में कोई कमी महसूस न हो। इसके लिए दोनों भाईयों ने तय किया कि वह पिता का फर्ज भी निभाएंगे। बहन के जन्मदिन पर होगा गृह प्रवेश: भाई देव ने बताया कि नए घर में गृह प्रवेश का दिन भी बेहद खास चुना गया है। 13 जून को बहन मनप्रीत का जन्मदिन है। इसी दिन इस नए घर में पाठ करवाया जाएगा। जिसके बाद विधिवत रूप से गृह प्रवेश होगा। फिर बहन अभी वाले घर से इस घर में शिफ्ट हो जाएगी।

बहन ने बच्चों के साथ मिलकर खोला घर का दरवाजा
ऐसे दिया सरप्राइज गिफ्ट की बहन रो पड़ी दोनों भाइयों अमर देवगन और देव देवगन ने इस सरप्राइज को बेहद खास तरीके से प्लान किया। देव ने बताया कि 5 मई को मेरी मैरिज एनिवर्सरी थी। जिसको लेकर घर पर पाठ रखा गया था। पाठ पूरा होने के बाद देव अपनी पत्नी को गिफ्ट देने के बहाने बाहर लेकर गए। उनके साथ बहन मनप्रीत कौर बिर्दी और परिवार को साथ ले लिया। इस दौरान बहन मनप्रीत ने पूछा कि अपनी एनिवर्सरी पर मुझे क्या गिफ्ट दे रहे हो। बहन को लगा कि एक्टिवा या फिर ऐसी कोई दूसरी चीज देंगे। वह रास्ते भर पूछती रही लेकिन दोनों भाईयों ने इसे सस्पेंस बनाए रखा। इसके बाद वह रिश्तेदारों और ढोल के साथ पैदल ही कोट मंगल सिंह में अपने घर की पास वाली गली में गए।

वहां जाकर दोनों भाई एक घर के बाहर खड़े हो गए। जब उन्होंने घर के बाहर लगी नेमप्लेट से कागज हटाया तो उसमें मनप्रीत कौर बिरदी लिखा हुआ था। उन्होंने बहन को बताया कि यह तेरे लिए गिफ्ट है। यह देखकर बहन फूटफूटकर रोने लगी और भाईयों के गले लग गई। उसे समझ नहीं आ रहा था कि भाईयों ने इतना बड़ा घर उसे गिफ्ट कर दिया। भाइयों ने उसे मुश्किल से चुप कराया कि आज रोने का नहीं बल्कि खुशी का दिन है।

बहन को घर गिफ्ट करने के बारे में बताते अमर देवगन और देव देवगन।
दोनों भाई कलाकार और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर अमर देवगन और देव देवगन लुधियाना के रहने वाले हैं और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और कलाकार हैं। ये दोनों मुख्य रूप से अपनी पंजाबी वेब सीरीज और फैमिली ड्रामा करते हैं। अमर देवगन अक्सर ऐसी शॉर्ट फिल्में और सीरीज बनाते हैं जो पंजाब के ग्रामीण जीवन,सामाजिक मुद्दों और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित होती हैं। वह सकियां भैणां सीरीज भी बना चुके हैं।

वहीं देव बिग बॉस10 में कॉमनर कंटेस्टेंट के तौर पर हिस्सा ले चुके हैं। 2016 में हुए इस शो में मेन कंटेस्टेंट सेलिब्रिटीज के साथ इंडिया वाले यानी कॉमन लोगों को भी सिलेक्ट किया गया था। इन्हीं में देव भी शामिल थे। एक्टिंग के अलावा देव वीडियो एडिटिंग, डायरेक्शन और डायलॉग लिखने में भी माहिर हैं।

ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply