Handmade Gift Ideas for Mom: मदर्स डे महिलाओं के प्रति सम्मान और प्यार का जश्न मनाने का एक खूबसूरत अवसर है। ऐसे में अगर गिफ्ट बाजार से खरीदने की जगह अपने हाथों से बनाकर दिया जाए तो उसकी अहमियत और भी बढ़ जाती है। हाथों से बने गिफ्ट में भावनाएं, मेहनत और अपनापन छिपा होता है। जिन्हें देखकर मां के चेहरे पर मुस्कान आ सकती है।

इस मदर्स डे अगर आप अपनी मां, दादी या किसी भी प्रेरणादायक महिला के लिए कुछ खास करना चाहते हैं तो हाथों से क्रिएटिव चीजें बनाकर उन्हें स्पेशल फील करवा सकते हैं।
DIY लैंप
मां का जीवन खुशियों से भरा रहेगा इसके लिए आप उन्हें एक DIY लैंप गिफ्ट कर सकते हैं। इसके लिए एक खाली कोक कैन का इस्तेमाल करके सुंदर लैंप तैयार किया जा सकता है। इसे आप शानदार तरीके से डेकोरेट कर सकते हैं।
पेंटेड टी मग
अगर मां को सुबह चाय या कॉफी की आदत है तो उनके लिए सफेद मग को क्रिएटिव तरीके से डेकोरेट किया जा सकता है। उनकी पसंद के अनुसार फूलों के डिजाइन या पेंट करें जो उनको पसंद आए। यह हर सुबह उनको आपके प्यार का एहसास कराएगा।
क्रोशिया फोटो फ्रेम
अगर आपको बुनाई या क्रोशिया का शौक है तो छोटेछोटे ऊनी फूल बना सकते हैं। इन फूलों से एक लकड़ी के फोटो फ्रेम को सजाएं। इसमें आप अपने मां के साथ बिताए खूबसूरत पलों को तस्वीरों के जरिए लगा सकते हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। यह फोटो फ्रेम घर के किसी भी कोने में लगा सकते हैं।
हैंडमेड कार्ड्स
इस डिजिटल दौर में अक्सर हम मोबाइल पर मैसेज भेज देते हैं या बाजार से कुछ खरीद कर ले आते हैं। ऐसे में अगर आप मां के लिए हाथ से तैयार किया कार्ड बनाएंगे तो वह इसे हमेशा अपने साथ रखेंगी। इस पर आप अपने दिल की खास बातों को आसानी से लिख सकते हैं। यह गिफ्ट उनके दिल को छू जाएगा।
होममेड कुकीज
अगर कुकिंग का शौक है तो मां के लिए कुछ मीठा बनाया जा सकता है। घर पर बनी फ्रेश कुकीज बेक करके एक शानदार सरप्राइज दिया जा सकता है। इसके लिए गेंहू के आटे या मेदा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन्हें बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है।
याद रहे कि मां के लिए सबसे कीमती तोहफा आपका समय होता है, जिसमें प्यार और सम्मान झलकता है। उन्हें अपने हाथों से बने गिफ्ट दें और उनके साथ कुछ पल बिताएं। इस मदर्स डे पर महंगे गिफ्ट की जगह अपनी क्रिएटिविटी और भावनाओं से मां को स्पेशल फील करवा सकते हैं। आपका यह प्रयास मां के दिल को जरूर छू जाएगा।





