Ank Jyotish: शनि के अंक 8 का प्रभाव, इन मूलांक वालों को मिलेगा बड़ा Money और Success​

Ank Jyotish: शनि के अंक 8 का प्रभाव, इन मूलांक वालों को मिलेगा बड़ा Money और Success​
आज तारीख है 8 मई 2026 और यह आज के दिन का मुख्य अंक 8 है। यह अंक कर्मफलदाता शनि देव से रुल है, जो कि अधिकार, पैसा, अनुशासन और कर्मों के फल का प्रतीक है। लेकिन आज की ऊर्जा का अंक 5 है, जो स्पीड, संवाद और अचानक मिलने वाले अवसरों को दर्शाता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, अंक 8 की ताकत और अंक 5 की तेजी आपस में मिलती है, तो दिन बहुत ही गतिशील बन जाता है। आज के दिन आपको फोन, मैसेज या मेलजोल के माध्यम से जुड़ी कोई बड़ी और अच्छी खबर मिल सकती है।
मूलांक 1
किसी भी महीने के 1, 10, 19 या 28 तारीख को जन्मे जातक का मूलांक 1 होता है। आज का दिन करियर और तरक्की से जुड़े फैसले लेने के लिए यह दिन काफी मजबूत है। आपको अचानक से किसी मीटिंग या अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिल जाएगा। काम का विस्तार करने के लिए यह समय अच्छा है। आत्मविश्वास के जरिए आप लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचेंगे, लेकिन अपनी बातों में थोड़ी नरमी रखें, जिससे किसी को ठेस न पहुंचे।
 आज की सीख सच्चा लीडर वही है जो कठिन समय में शांत रहकर सही रास्ता दिखाए।
मूलांक 2
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 2 है। आज का दिन दिमागी तौर पर थोड़ा चुनौती भरपूर हो सकता है। आज की ऊर्जा काफी तेज है,  लेकिन आप कोमल स्वभाव के हैं। अचानक से जीवन में होने वाले बदलाव से आप थोड़े परेशान रह सकते हैं, हालांकि घबराएं नहीं। प्रभावशाली लोगों के साथ आगे बढ़ने में काफी मदद मिलेगी। मन को शांत रखने के लिए थोड़ा समय निकालें और खुद पर भरोसा जरुर रखें।
 आज की सीख भरोसा ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है, इसको कमजोर न होने दें।
मूलांक 3
किसी भी महीने के 3, 12, 21 या 30 तारीख को जन्मे जातक का मूलांक 3 होता है। अपनी बातों को दूसरों तक पहुंचाने और मार्केटिंग से जुड़े कार्य आज दिन लकी साबित हो सकता है। आपकी बातों का जादू लोगों पर चलेगा और इससे आपको काफी धन लाभ प्राप्त हो सकता है। अचानक से सोशल मीडिया या मेलजोल के जरिए नए मौके मिल सकते हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इस बात का ध्यान रखें कि जोश में आकर ऐसी कोई बात ने बोले कि जिससे दूसरों को बुरा लगे।
आज की सीख आपकी आवाज आज धन कमा सकती है, इसलिए सोचसमझकर बोलें।
मूलांक 4
जिन लोगों का जन्म 4, 13, 22 या 31 को हुआ है, उनका मूलांक 4 होता है। आज का दिन बहुत ही मेहनत भरा और सफल रहने वाला है। आज काम को बोझ अधिक हो सकता है, लेकिन यह आपकी तरक्की का ही संकेत है। पैसों से जुड़े मामले, कागजी कामकाज या जमीनजायदाद के कामों के लिए यह दिन बढ़िया है। अपनी जिम्मेदारी को अच्छे से निभा पाएंगे, बस रिश्तों में थोड़ा लचीलापन रखें और ज्यादा सख्त न बनें।
आज की सीख मजबूती तभी काम आती है जब आप अपने दिल को भी थोड़ा कोमल रखें।
मूलांक 5
किसी भी महीने के 5, 14 या 23 तारीख को जन्मे जातक का मूलांक 5 होता है। आज का दिन आपके लिए ताकतवर रहेगा क्योंकि आज की कुल ऊर्जा आपके अपने अंक से मेल खा रही है। अचानक से नए सौदे या फिर यात्रा के मौके मिल सकते हैं। यदि आप सेल्स, मीडिया या खुद का काम करते हैं, तो आज मुनाफा और नाम दोनों मिलने के योग हैं। रिश्तों में ईमानदारी रखें और किसी भी बात को गोलमोल न घुमाएं।
आज की सीख आजादी मिलना अच्छी बात है, पर अनुशासन ही उसे सफलता तक पहुंचा सकती है।
मूलांक 6
जिन लोगों का जन्म 6, 15 या 24 को हुआ है उनका मूलांक 6 होता है। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन लाभकारी साबित हो सकता है। फैशन, ब्यूटी, शिक्षा या कंसल्टेंसी से जुड़े लोगों को नए अवसर मिलने की संभावना है, जिससे करियर में आगे बढ़ने के रास्ते बनेंगे। निवेश, बजट बनाने और जरूरी सामान खरीदने के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। हालांकि, रिश्तों में संतुलन बनाए रखें और जरूरत से ज्यादा अपेक्षाएं न रखें, वरना छोटीछोटी बातों पर मतभेद हो सकते हैं।
आज की सीख सच्चा प्यार दूसरों को रोकने नहीं, बल्कि उनका साथ देने में है।
मूलांक 7 
किसी भी महीने के 7, 16 या 25 तारीख को जन्मे जातक का मूलांक 7 होता है। आज आपको दिनभर व्यस्तता और दौड़धूप का सामना करना पड़ सकता है। भीड़भाड़ और ज्यादा हलचल से दूरी बनाने का मन रहेगा, लेकिन जिम्मेदारियों की वजह से लगातार एक्टिव रहना पड़ेगा। नई योजनाओं पर विचार करने और आर्थिक मामलों को समझदारी से संभालने के लिए समय अनुकूल है। किसी भी फैसले में जल्दबाजी न करें और धैर्य के साथ अपने कार्य पूरे करने की कोशिश करें।
आज की सीख कभीकभी अपनी भावनाओं को दबाने के बजाय उनको कहना सबसे बेहतर होता है।
मूलांक 8
जिन लोगों का जन्म 8, 17 या 26 तारीख को होता है, उनका मूलांक 8 है। आज का दिन पूरी तरह से आपका है। करियर में तरक्की, निवेश के फायदे और बड़े फैसले लेने के लिए आज का दिन काफी शक्तिशाली माना जाता है। आपको अचानक से धन लाभ या करियर में कोई बड़ा पद मिल सकता है। काम की तेजी में अपनो को नजरअंदाज न करें और अपने गुस्से पर कंट्रोल करें।
 आज की सीख असली ताकत खामोशी और संतुलन में छिपी होती है।
 मूलांक 9 
किसी महीने के 9, 18 या 27 तारीख को जन्में लोगों का मूलांक 9 होता है। आज का दिन करियर में मानसम्मान मिलेगा। किसी बड़े पद वाले व्यक्ति या दोस्त से मदद मिल सकती है। समाज में मनसम्मान मिलेगा और आज आपकी तारीफ हो सकती है। छोटी बातों पर चिड़ने से बचें और अपने मन को शांत रखें और आज के दिन का आनंद लें।
 आज की सीख  मन में जब ठहराव आता है, तो कामयाबी खुद चलकर आपके पास आती है।

Leave a Reply