FMCG दिग्गज Britannia Industries Q4 Results FY26 ने मार्च तिमाही में दमदार प्रदर्शन करते हुए निवेशकों को खुशखबरी दी है. कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 21.6% बढ़कर ₹679.68 करोड़ पहुंच गया. मजबूत बिक्री, प्रीमियम प्रोडक्ट्स की बढ़ती मांग और ईकॉमर्स ग्रोथ ने कंपनी के नतीजों को सहारा दिया. साथ ही बोर्ड ने निवेशकों के लिए 90.50 रुपये प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है, जिससे बाजार में कंपनी के शेयर को लेकर सकारात्मक माहौल बन गया है.

मार्च 2026 तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 21.6% बढ़कर 679.68 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल समान तिमाही में यह 559.13 करोड़ रुपये था. वहीं कंपनी का रेवेन्यू भी बढ़कर 4,718.92 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो एक साल पहले 4,432.19 करोड़ रुपये था.
कंपनी का प्रॉफिट बिफोर टैक्स भी बढ़त के साथ 785.11 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 751.93 करोड़ रुपये था. ब्रिटानिया की कंसोलिडेटेड बिक्री Q4 में 7.1% बढ़कर 4,686 करोड़ रुपये रही. अगर पूरे वित्त वर्ष की बात करें तो कंपनी का प्रदर्शन लगातार मजबूत बना रहा. 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी का कुल रेवेन्यू 19,151.59 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले वित्त वर्ष में 17,942.67 करोड़ रुपये था. वहीं सालाना नेट प्रॉफिट 16.4% बढ़कर 2,537.01 करोड़ रुपये हो गया.
कंपनी का तेजी के बढ़ा कारोबार
कंपनी के MD और CEO Rajneet Singh Kohli ने कहा कि तिमाही के शुरुआती दो महीनों में कारोबार लगभग 9% की रफ्तार से बढ़ा. हालांकि मार्च में वेस्ट एशिया में जारी संघर्ष के कारण इंटरनेशनल बिजनेस पर असर पड़ा और सप्लाई चेन बाधित हुई. कंपनी ने बताया कि ईकॉमर्स से कारोबार में मजबूत योगदान मिला है और इसका हिस्सा करीब 6% तक पहुंच गया. प्रीमियम प्रोडक्ट्स, नए लॉन्च, क्रोइसां और वेफर्स जैसी कैटेगरी में मजबूत मांग देखने को मिली.
ब्रिटानिया के बोर्ड ने FY26 के लिए 1 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 90.50 रुपये का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है. यह कंपनी की 107वीं AGM में शेयरधारकों की मंजूरी के बाद लागू होगा. नतीजों से पहले NSE पर कंपनी का शेयर 1.77% चढ़कर 5,885.50 रुपये पर बंद हुआ.





