चाय के छन्नी की छेद हो गई है ब्लॉक तो उसे खोलने और साफ करने के लिए आज़माए ये टिप्स, मिनटों में हो जाएगी नई जैसी​

घर में रोजाना इस्तेमाल होने वाली स्टील की चाय छन्नी धीरेधीरे गंदी और काली पड़ने लगती है। चायपत्ती के छोटेछोटे कण छेदों में फंस जाते हैं, जिससे पानी ठीक से निकलना बंद हो जाता है। कई बार सिर्फ साबुन और पानी से धोने पर भी यह पूरी तरह साफ नहीं होती। ऐसे में कुछ आसान घरेलू उपाय आपकी पुरानी छन्नी को फिर से नई जैसा चमका सकते हैं।

चाय के छन्नी की छेद हो गई है ब्लॉक तो उसे खोलने और साफ करने के लिए आज़माए ये टिप्स, मिनटों में हो जाएगी नई जैसी​

इन टिप्स से ब्लॉकेज होगी दूर:

  • बेकिंग सोडा और गर्म पानी: सबसे आसान तरीका है बेकिंग सोडा और गर्म पानी का इस्तेमाल। इसके लिए एक बाउल में गर्म पानी लें और उसमें एक चम्मच बेकिंग सोडा डाल दें। अब छन्नी को इसमें 10 से 15 मिनट तक डुबोकर रखें। ऐसा करने से छेदों में फंसी गंदगी और जमी हुई चाय की परत ढीली पड़ने लगेगी। इसके बाद पुराने टूथब्रश या हल्के स्क्रबर से धीरेधीरे रगड़ें। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। आप देखेंगे कि ब्लॉक हुए छेद आसानी से साफ होने लगेंगे।

  • नींबू और नमक : अगर छन्नी पर ज्यादा कालापन जमा हो गया है, तो नींबू और नमक का इस्तेमाल बेहद असरदार साबित हो सकता है। एक नींबू को बीच से काट लें और उस पर थोड़ा नमक लगाकर छन्नी पर अच्छी तरह रगड़ें। नींबू में मौजूद एसिड और नमक की सफाई करने की क्षमता स्टील पर जमा काले दाग को हटाने में मदद करती है। कुछ मिनट बाद पानी से धो लें, छन्नी चमकने लगेगी।

  • गैस पर करें गर्म: स्टील की छन्नी को साफ करने के लिए गैस पर गर्म करने का तरीका प्रभावी है। सबसे पहले स्टील की छन्नी को गैस की आंच पर जाली वाली तरफ से हल्का गरम करें, जब तक कि पत्तियां जलकर निकलने न लगें। उसके बाद गैस बंद कर दें, ठंडा होने दें और स्क्रबर से हल्के हाथ से साफ करके धो लें।

इस बात का भी रखें ध्यान:

अगर आप चाहते हैं कि आपकी छन्नी लंबे समय तक साफ और नई जैसी बनी रहे, तो हर इस्तेमाल के बाद उसे तुरंत धोकर अच्छी तरह सुखाएं। इससे चाय और दूध की परत जमने नहीं पाएगी और छेद भी ब्लॉक नहीं होंगे।

 

Leave a Reply