भारतीय टीम को स्पिन गेंदबाजी कोच मिल सकता है। मुंबई के दिग्गज खिलाड़ी साईराज बहुतुले को यह जिम्मेदारी मिल सकती है। 630 फर्स्ट क्लास विकेट वाला यह पूर्व गेंदबाज फिलहाल इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में पंजाब किंग्स से जुड़े हुए हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। वह इस आईपीएल सीजन के बाद फ्रेंचाइजी से अलग हो जाएंगे।

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार साईराज बहुतुले की भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पदाधिकारियों और भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर से बातचीत हो चुकी है। बीसीसीआई के सूत्रों का कहना है कि 2001 से 2003 तक भारत के लिए दो टेस्ट और 8 वनडे खेलने वाले 53 साल के बहुतुले स्पिन गेंदबाज कोच के तौर पर काफी प्रसिद्ध हैं। उनसे मुख्य कोच गौतम गंभीर प्रभावित हैं।




