उत्तर प्रदेश और दिल्लीएनसीआर के लोगों का लंबे समय से इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून 2026 से घरेलू उड़ानों की शुरुआत होने जा रही है। पहले चरण में इंडिगो एयरलाइंस लखनऊ, बेंगलुरु, हैदराबाद, जम्मू और अमृतसर के लिए सीधी उड़ानें शुरू करेगी। इसके बाद 1 जुलाई से मुंबई, जयपुर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून और कई अन्य शहरों के लिए भी फ्लाइट सेवा शुरू हो जाएगी।

इंडिगो ने फ्लाइट शेड्यूल के साथ टिकट बुकिंग भी शुरू कर दी है। ऐसे में यात्रियों के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि नोएडा एयरपोर्ट से अलगअलग शहरों के लिए किराया कितना होगा? इंडिगो की शुरुआती फेयर लिस्ट के अनुसार नोएडा एयरपोर्ट से अलगअलग शहरों के लिए टिकट कीमतें इस प्रकार हैं
ऊपर फोटो में दिख रहे एयरपोर्ट के कोर्ड इस प्रकार हैं
- DXN नोएडा एयरपोर्ट
- BLR बेंगलुरु एयरपोर्ट
- LKO लखनऊ एयरपोर्ट
- ATQ अमृतसर एयरपोर्ट
- BOM मुंबई एयरपोर्ट
हालांकि ये किराए इकोनॉमी क्लास के हैं और डायनेमिक प्राइसिंग पर आधारित हैं, इसलिए यात्रा की तारीख और सीट उपलब्धता के अनुसार इनमें बदलाव हो सकता है।
पहले दिन चार शहरों के लिए उड़ेंगे विमान
15 जून को नोएडा एयरपोर्ट से पहली उड़ानें रवाना होंगी। पहले दिन लखनऊ और बेंगलुरु के लिए सीधी फ्लाइट सेवा शुरू होगी। एयरपोर्ट से रोजाना चार बार टेकऑफ और लैंडिंग होगी। इसके बाद 1 जुलाई से उड़ानों की संख्या तेजी से बढ़ाई जाएगी। इंडिगो के अनुसार रोजाना करीब 28 फ्लाइटें अलगअलग शहरों के लिए संचालित होंगी।
लखनऊ के लिए दिन में कई फ्लाइटें
नोएडा और लखनऊ के बीच यात्रियों की सुविधा को देखते हुए 1 जुलाई से रोजाना चार उड़ानें शुरू की जाएंगी। सुबह और शाम दोनों समय फ्लाइट उपलब्ध रहेगी, जिससे बिजनेस और ऑफिस यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक लखनऊ के अलावा जयपुर, भोपाल, चंडीगढ़ और देहरादून के लिए भी नियमित दैनिक उड़ानें शुरू होंगी।
1 जुलाई से शुरू होने वाली प्रभावी उड़ानें
बस सेवा भी होगी शुरू
नोएडा एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी देने की तैयारी भी पूरी हो चुकी है। 15 जून से ही उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और उत्तराखंड के कई शहरों से एयरपोर्ट के लिए बस सेवा शुरू हो जाएगी। इससे दिल्लीएनसीआर, आगरा, अलीगढ़, मेरठ और आसपास के शहरों के यात्रियों को एयरपोर्ट पहुंचने में आसानी होगी।
आगे और बढ़ेंगी उड़ानें
फिलहाल इंडिगो ने अपनी सेवाओं का शेड्यूल जारी किया है, लेकिन आने वाले समय में एयर इंडिया एक्सप्रेस और अकासा एयर जैसी कंपनियां भी यहां से उड़ानें शुरू कर सकती हैं। सरकार और एयरपोर्ट प्रबंधन का लक्ष्य है कि नोएडा एयरपोर्ट को जल्द ही देश के बड़े एविएशन हब के रूप में विकसित किया जाए। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं।





