Mother’s Day 2026 Special Recipe: इस बार मां के लिए खुद बेक करें केक, किचन में बातों के बहाने बिताएं यादगार पल​

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हमें अपनों के साथ बैठने का सुकून भरा वक्त मुश्किल से ही मिल पाता है। कभी वक्त नहीं होता, तो कभी समझ नहीं आता कि साथ मिलकर क्या करें। इस मदर्स डे आप इस दूरी को खत्म कर सकते हैं। अपनी मां के साथ घर पर ही क्वालिटी टाइम बिताने का प्लान बनाएं।

किचन में केक के साथ लगाएं पुरानी यादों का तड़का

Mother's Day 2026 Special Recipe: इस बार मां के लिए खुद बेक करें केक, किचन में बातों के बहाने बिताएं यादगार पल​
अगर आपके पास समय कम है, तो उसका सबसे अच्छा इस्तेमाल यही है कि आप अपनी मां के लिए खुद केक बनाएं। केक बेक करते समय आप किचन में उनके साथ ढेर सारी बातें, पुरानी यादें या फिर मजेदार चुगली भी कर सकते हैं। यह छोटा सा पल आप दोनों के रिश्ते में मिठास घोल देगा।
 

जरूरी सामग्री

1.5 कप मैदा, 1 कप चीनी , 1 कप दूध, 1/2 कप रिफाइंड तेल या मक्खन, 1/2 कप टूटीफ्रूटी और सूखे मेवे, 1 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर, 1/4 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा और 1/2 छोटा चम्मच वनीला एसेंस ।

केक का बैटर तैयार करने का तरीका

एक बड़े बर्तन में तेल और पिसी हुई चीनी को तब तक फेंटें जब तक वह हल्का न हो जाए। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। अब इसमें वनीला एसेंस डालें। इसके बाद एक छलनी से मैदा, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा को उसी मिश्रण में छान लें। अब धीरेधीरे दूध डालते हुए एक ही दिशा में फेंटें ताकि एक स्मूथ बैटर तैयार हो जाए। अंत में इसमें टूटीफ्रूटी और ड्राई फ्रूट्स मिला दें।

कुकर में फ्रूट केक बनाने की तैयारी

सबसे पहले एक भारी तले वाला प्रेशर कुकर लें। उसके अंदर नमक की एक परत बिछाएं या एक स्टैंड रख दें। कुकर की सीटी और रबड़ निकाल दें और इसे धीमी आंच पर 10 मिनट के लिए गरम होने दें। साथ ही, केक टिन को तेल लगाकर थोड़े सूखे मैदे से डस्ट कर लें।
 

कुकर में ऐसे बनाएं केक

तैयार बैटर को केक टिन में डालें और ऊपर से थोड़ी और टूटीफ्रूटी सजा दें। अब इस टिन को सावधानी से गरम कुकर के अंदर रखें। कुकर का ढक्कन बंद करें और धीमी आंच पर 35 से 45 मिनट तक पकने दें। 35 मिनट बाद एक टूथपिक डालकर चेक करें, अगर वह साफ निकले तो केक तैयार है। ठंडा होने पर इसे निकालें और स्लाइस में काटकर सर्व करें।

पूरे परिवार के साथ जश्न

जब केक बनकर तैयार हो जाए, तो बस फिर क्या, पूरे परिवार को साथ लाएं और मिलकर मदर्स डे सेलिब्रेट करें। यकीन मानिए, हाथ से बने इस केक और आपके साथ बिताए इन पलों की खुशी मां के चेहरे पर साफ नजर आएगी।

Leave a Reply