Post Gym signs: यदि आप रेगुलर जिम जाते है या वर्कआउट को अपनी दिनचर्या में शामिल करते है, तो इसके अनेकों फायदे है। आप सोशल मीडिया पर जाएंगे, तो आपको इसके अनगिनत फायदे बता दिए जाएंगे। जिस प्रकार सभी की बॉडी एक जैसी नहीं होती है, उसी तरह सभी की बॉडी वर्कआउट के बाद एक जैसा रिस्पॉन्ड भी नहीं करती है।

ऐसे में जिम से लौटने के बाद यदि आपको इस तरह के लक्षण दिखें, तो इसे नजरअंदाज किए बिना इस पर ध्यान देने की जरूरत है। यह हमारे शरीर के द्वारा दिया गया संकेत है, जो आने वाली बड़ी बीमारी से हमें बचा सकता है।
क्या हैं ये लक्षण
सिरदर्द
वर्कआउट के बाद अगर आपको सिर में दर्द होता है, तो इसका मतलब है आपका शरीर डिहाइड्रेटेड है और बॉडी में पानी की कमी है। साथ ही इस भीषण गर्मी का सामना करने के लिए शरीर को जूझना पड़ रहा है। इसके लिए वर्कआउट से पहले इलेक्ट्रोलाइट और वर्कआउट के बीच में घूंटघूंट पानी पीना चाहिए, जिससे कसरत के दौरान शरीर में पानी की कमी न हो। इसके साथ ही खाने के अलावा पूरे दिन पानी, छाछ, लस्सी, नींबू पानी, कोकम शरबत, बेल शरबत जैसी चीजें अपनी डाइट में शामिल करें।
उल्टी या मिचली आना
एक्सरसाइज करने के बाद यदि आपको उल्टी या जी मिचलाने जैसी फीलिंग आती है, तो इसका मतलब है आपका शरीर इस भारी के लिए अभी तैयार नहीं है। साथ ही आपकी अंतड़ियां स्वस्थ नहीं है।
शरीर में दर्द
जिम से आने के बाद यदि आपके शरीर में बहुत तेज दर्द होने लगता है, तो इसका सीधा अर्थ है कि आप अपनी क्षमता से अधिक वर्कआउट कर रहे है। आपका शरीर इसके लिए अभी तैयार नहीं है। वर्कआउट करने के बाद बॉडी को रिकवर होने में वक्त लगता है, जो हर मांसपेशी के लिए अलगअलग होता है।
यह और भी अधिक बदतर तब हो जाता है, जब आपको शारीरिक दर्द के लिए पेन किलर की आवश्यकता पड़ने लगती है। यह लक्षण बताता है कि आपका फिटनेस रूटीन बीमारी में तब्दील हो रहा है।
तुरंत बाद नींद की चाहत
जिम या किसी भी प्रकार के वर्कआउट सेशन के बाद यदि आपको 34 घंटे की नींद की तलब होती है, तो इसका मतलब है आपने न सिर्फ कैलोरीज बर्न की है बल्कि आपके ब्रेन ने भी जोरदार मेहनत की है।
ऐसे में जरूरी है कि आप शरीर की सुनें और वर्कआउट रूटीन में आवश्यकतानुसार बदलाव लाएं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इंटेंस वर्कआउट करने से बचें और एक्सपर्ट की सलाह के साथ अपनी शारीरिक क्षमता के अनुरूप सही व्यायाम का चुनाव करें।





