आईपीएल 2026 के 51 मैचों के बाद इतना साफ नजर आ रहा है कि प्लेऑफ की रेस में अब सिर्फ 7 टीमें बची हैं। क्योंकि बची हुई तीन टीमें अब अधिकतम 1414 अंक तक ही जा पाएंगी। प्लेऑफ के लिए पिछले कई सालों में 16 अंक का आंकड़ा जरूरी रहा है। यानी मुंबई इंडियंस, लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स को इस सीजन निराश होना पड़ेगा और उनकी उम्मीदें लगभग खत्म हो चुकी हैं। बनी हुई है।

टॉप 2 के लिए किसमें जंग?
टॉप 2 की रेस काफी रोचक होने वाली है। क्योंकि सनराइजर्स हैदराबाद 11 में से सात जीत के साथ 14 अंक लेकर टॉप पर है। अगर उसने बचे बुए तीनों मैच जीते तो शायद नंबर 1 पर ही लीग स्टेज के अंत तक रहेगी। अगर टीम 18 अंक तक रहती है तो अंत में सिर्फ हैदराबाद ही नहीं कई टीमें 18 पर ही रुक सकती हैं। ऐसे में नट रनरेट का अहम रोल हो जाएगा।
फिलहाल टॉप 2 की रेस में सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस हैं। इसमें हैदराबाद तो नंबर 1 है ही लेकिन के पास भी एक अतिरिक्त अंक का फायदा है जब उसका लीग मैच केकेआर के साथ रद्द हो गया था। पंजाब के 10 मैचों के बाद 13 अंक हैं। बचे हुए चार मैचों में से तीन जीत भी पंजाब को टॉप 2 में बरकरार रख सकती हैं। यानी 19 अंक के साथ पंजाब 2 में दावेदारी मजबूत कर सकता है।
अगर राजस्थान, आरसीबी और गुजरात की बात करें तो तीनों की स्थिति अभी समान है बस नेट रनरेट का फर्क है। इन तीनों टीमों ने 10 में से 66 मैच जीते हैं और चार गंवाए हैं। 1212 अंक के साथ यह तीनों टीमें अभी टॉप 5 में हैं। इनके पास भी टॉप 2 का पूरा मौका है। बचे हुए चार में से चार मैच जीतने वाली टीम आराम से टॉप 2 में फिनिश कर सकती है। मगर ऐसा तीनों टीमें नहीं कर पाएंगी यह भी साफ है, क्योंकि आपस में भी इनके मुकाबले भिड़ेंगे।
CSK और KKR भी प्लेऑफ की रेस में
चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स अभी भी प्लेऑफ की रेस में बरकरार हैं। केकेआर ने जिस तरह वापसी की वह काबिलएतारीफ है। पहले छह में से पांच मैच हारने और एक रद्द मैच के बाद जीत के लिए तरस रही यह टीम लगातार चार मैच अब जीत चुकी है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। 10 मैचों के बाद कोलकाता के 9 अंक हैं। बचे हुए चार मैच और अगर यह टीम जीती तो 17 अंकों के साथ प्लेऑफ की चौथी टीम बनने की सबसे बड़ी दावेदार है।
अगर चेन्नई सुपर किंग्स की बात करें तो येलो आर्मी ने भी अच्छी वापसी की है और उसके बाद टॉप 3 में जगह बनाने का पूरा मौका है। सीएसके ने 10 में से पांच मैच जीते हैं और उसके चार मैच बाकी हैं। बचे हुए चारों मैच जीतते हुए टीम 18 अंक हासिल कर सकती है। अगर तीन मैच भी जीती चेन्नई तो भी 16 अंक लेकर चौथे स्थान के साथ क्वालिफाई कर सकती है।
IPL के एक मैच में बने सबसे ज्यादा रनों की सूची; RCBSRH टॉप पर, अब तक नहीं टूटा 2024 का रिकॉर्ड
आईपीएल 2026 में 200 प्लस रनों का अंबार देखने को मिला है। कई बार दोनों पारियों में 200 प्लस रन बने हैं, लेकिन एक मैच में सबसे ज्यादा रन का 2024 का रिकॉर्ड अभी तक नहीं टूटा है।





