BAN vs PAK, 1st Test: दूसरे दिन का खेल हुआ खत्म, पाकिस्तान अभी भी बांग्लादेश के पहली पारी के स्कोर से 234 रन पीछे​

BAN vs PAK 1st Test Day 2: पाकिस्तान क्रिकेट टीम बांग्लादेश के दौरे पर है और 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। पहले टेस्ट मैच का ढाका के शेरेबांग्ला नेशनल स्टेडियम में 8 मई से आगाज हो चुका है, जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 202527 का हिस्सा है। पहले टेस्ट में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। ये फैसला पाकिस्तान को काफी भारी पड़ता नजर आ रहा है, क्योंकि बांग्लादेश ने पहले ही दिन 4 विकेट खोकर 300 से ज्यादा रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए। अब दूसरे दिन बांग्लादेश की पहली पारी 413 रन पर सिमट गई है। मुशफिकुर रहीम ने शानदार अर्धशतक जड़ा। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। वहीं दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में एक विकेट के नुकसान पर 179 रन बना लिए थे, जिसमें वह अभी भी बांग्लादेश टीम के पहली पारी के स्कोर से 234 रन पीछे हैं। दिन का खेल खत्म होने पर पाकिस्तान की तरफ से अजान अवैस 85 और अब्दुल्ला फजल 37 रन बनाकर खेल रहे थे, वहीं इससे पहले इमाम उल हक 45 रन बनाकर आउट हुए थे, जिनका विकेट मेहदी हसन ने हासिल किया था।

BAN vs PAK, 1st Test: दूसरे दिन का खेल हुआ खत्म, पाकिस्तान अभी भी बांग्लादेश के पहली पारी के स्कोर से 234 रन पीछे​

पाकिस्तान की प्लेइंग XI: इमामउलहक, अजान अवैस, अब्दुल्ला फजल, शान मसूद , सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान , सलमान आगा, शाहीन अफरीदी, नोमान अली, हसन अली, मोहम्मद अब्बास।

बांग्लादेश की प्लेइंग XI: महमूदुल हसन जॉय, शादमान इस्लाम, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शान्तो , मुशफिकुर रहीम, लिटन दास , मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, नाहिद राणा, एबादोत हुसैन

पाकिस्तान का स्क्वाड: इमामउलहक, अजान अवैस, शान मसूद , सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान , सलमान आगा, नोमान अली, साजिद खान, शाहीन अफरीदी, खुर्रम शहज़ाद, हसन अली, अमद बट, मोहम्मद अब्बास, खुर्रम शहजाद, गाजी गोरी, अब्दुल्ला फजल।

बांग्लादेश का स्क्वाड: शादमान इस्लाम, महमूदुल हसन जॉय, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शान्तो , मुशफिकुर रहीम , लिटन दास, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, नईम हसन, नाहिद राणा, तस्कीन अहमद, एबादोत हुसैन, शोरीफुल इस्लाम, तंजीद हसन तमीम, अमित हसन।

Leave a Reply