Weekly Horoscope Market Prediction: ज्योतिषाचार्य प्रियंका नारायणशंकर व्यास के अनुसार, 10 मई से 16 मई 2026 का सप्ताह ग्रहों के राशि परिवर्तन और धार्मिक आयोजनों के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण होने वाला है। इस अवधि में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र जैसे बड़े ग्रह अपनी राशियों में बदलाव करेंगे, जिसका सीधा असर देश की अर्थव्यवस्था और जनमानस पर पड़ेगा।

ग्रहों की स्थिति और राशि परिवर्तन
सप्ताह की शुरुआत में सूर्य मेष में रहेंगे, जो 15 मई को वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। 11 मई को मंगल मीन से मेष राशि में जाएंगे। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इसके अलावा 14 मई को बुध वृषभ में और शुक्र मिथुन राशि में संचरण करेंगे। गुरु वर्तमान में मिथुन और शनि में विराजमान रहेंगे। चंद्रमा इस सप्ताह मकर से वृषभ राशि तक की यात्रा पूरी करेंगे।
बाजार और व्यापार पर पड़ने वाले प्रभाव
ग्रहों के इस फेरबदल से वस्तुओं के दामों में भारी उतारचढ़ाव देखा जाएगा। 11 मई को मंगल के प्रभाव से गेहूं, जौ, चना और मूंग जैसी दालों में मंदी आने की संभावना है, जबकि सोना, चांदी, मूंगफली और सरसों के तेल में तेजी का रुख रहेगा। 15 मई को सूर्य की वृषभ संक्रांति बाजार में तेजी का वातावरण बनाएगी, जिससे रूई, तिलहन और चावल की कीमतों में उछाल आ सकता है।
–
इस सप्ताह के व्रतत्योहार
धार्मिक दृष्टि से यह सप्ताह व्रतों से भरा है। 13 मई को अचला एकादशी और 14 मई को प्रदोष व्रत रहेगा। 15 मई को शिव चतुर्दशी और सूर्य की वृषभ संक्रांति मनाई जाएगी। सप्ताह का समापन 16 मई को होगा, जिस दिन वट सावित्री अमावस्या, और सौर ज्येष्ठ मास का प्रारंभ हो रहा है।
- बुधवार 13 मई को अपरा/अचला एकादशी व्रत।
- गुरूवार 14 मई को प्रदोष व्रत।
- शुक्रवार 15 मई को शिव चर्तुदशी व्रत, सूर्य वृषभ संक्रांति।
- शनिवार 16 मई को वटसावित्री अमावस्या, वट पूजन, शनि जयंती।





