IPL Playoffs की रेस में Gujarat Titans की बड़ी छलांग, Shubman Gill ने बताई जीत की रणनीति​

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मैच में शनिवार को यहां 77 रन की बड़ी जीत पर शुभमन गिल ने कहा कि टीम पूरी तरह से एकतरफा जीत वाले प्रदर्शन से बेहद खुश है।
गिल की 84 रन की विस्फोटक पारी और साई सुदर्शन के शानदार अर्धशतक के बाद ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ राशिद खान की अगुवाई में गेंदबाजों के कमाल से गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को शिकस्त देकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी संभावनाओं को मजबूत किया।
टाइटंस ने मौजूदा सत्र का अपना सबसे बड़ा स्कोर चार विकेट पर 229 रन बनाने के बाद रॉयल्स की पारी को 16.3 ओवर में 152 रन पर समेटकर लगातार चौथी जीत दर्ज की।

IPL Playoffs की रेस में Gujarat Titans की बड़ी छलांग, Shubman Gill ने बताई जीत की रणनीति​

गिल ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा, “हम बहुत खुश हैं। यह हमारे लिए शानदार और एकतरफा जीत रही। मुझे लगता है कि हमने 1015 रन अतिरिक्त बना लिए थे। स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ बल्लेबाज़ी करना आसान नहीं था।”
गिल ने बताया कि पावरप्ले के बाद ही टीम को भरोसा हो गया था कि मुकाबला उनके नियंत्रण में है।
उन्होंने कहा, “230 रन बनाने के बाद हमें पता था कि हम मजबूत स्थिति में हैं। हमारी सोच यही थी कि गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखें। कुछ ओवर ऐसे रहे जब हमें बाउंड्री नहीं मिली, लेकिन आखिरी ओवर में हमने उसकी भरपाई कर दी।”
उन्होंने गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा, “शुरुआत में विकेट मिलने से हमारे गेंदबाज़ों को आक्रामक तरीके से गेंदबाजी करने का मौका मिला। हमारी रणनीति हमेशा आक्रमण करते रहने और विकेट निकालने की रहती है।”

अपनी फिटनेस पर बात करते हुए गिल ने कहा, “मैच के दौरान मेरा टखना मुड़ गया था, लेकिन करीब आधे घंटे बाद स्थिति थोड़ी बेहतर हो गई।”
नियमित कप्तान रियान पराग के चोटिल होने के कारण रॉयल्स की अगुवाई कर रहे यशस्वी जायसवाल ने कहा कि टीम की कोशिश अच्छी लाइन और लेंथ पर गेंदबाज़ी करने की थी, लेकिन विपक्षी बल्लेबाज़ों ने बेहतरीन बल्लेबाजी की।
उन्होंने कहा, “हम सिर्फ अच्छी एरिया में गेंदबाजी करने के बारे में सोच रहे थे, लेकिन उन्होंने काफी अच्छी बल्लेबाजी की। हमारी कोशिश चौकेछक्के रोकने की थी, लेकिन उनके बल्लेबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा।”

जायसवाल ने पारी के पहले ओवर में 18 रन लुटाने वाले जोफ्रा आर्चर का समर्थन करते हुए कहा, “यह क्रिकेट का हिस्सा है। कुछ दिन ऐसे होते हैं जब आप अपनी योजना के मुताबिक गेंदबाज़ी नहीं कर पाते। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। उन्होंने हमारे लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और मुझे भरोसा है कि वह जोरदार वापसी करेंगे।”
उन्होंने कहा, “हम अब यह देखेंगे कि किन क्षेत्रों में सुधार किया जा सकता है और इस मैच से सीख लेकर आगे बढ़ेंगे।

Leave a Reply