वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 16 गेंद पर 36 रन की पारी खेली और इस छोटी पारी में ही रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी। इस दौरान उन्होंने कीरोन पोलार्ड का वह महारिकॉर्ड भी तोड़ा जो कई सालों से अटूट था। अब वह लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने बहुत लंबे मार्जिन से पोलार्ड को पीछे छोड़ा है।

पोलार्ड से आगे निकले सूर्यवंशी
कैरेबियाई दिग्गज कीरोन पोलार्ड ने 843 गेंदों पर 100 टी20 छक्के पूरे किए थे। अब वैभव सूर्यवंशी ने मात्र अपनी 29वीं टी20 पारी में 514 गेंद पर ही 100 टी20 छक्के पूरे कर लिए। साथ ही वैभव सबसे कम उम्र में 100 टी20 छक्के पूरे करने वाले बल्लेबाज भी बने हैं। इस मामले में वह रहमनुल्लाह गुरबाज से आगे निकले हैं।
कोहली, अय्यर, पंत और सूर्या भी पीछे
साथ ही इस पारी में तीन चौके व तीन छक्के लगाने के बाद वैभव ने इस सीजन 40 छक्के पूरे कर लिए। वह आईपीएल के एक सीजन में अब सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं। पहले नंबर पर हैं जिन्होंने 2024 में 42 छक्के लगाए थे। मगर अब वैभव के सामने उनका रिकॉर्ड खतरे में है।
वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ तीन छक्के लगाकर में अपने 40 छक्के पूरे कर लिए। इसी के साथ वह एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने। उनसे ऊपर बस अभिषेक शर्मा हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। वैभव ने विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव और ऋषभ पंत को पीछे छोड़ा।
IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय
- अभिषेक शर्मा: 42 छक्के, 2024
- वैभव सूर्यवंशी: 40 छक्के, 2026
- श्रेयस अय्यर: 39 छक्के, 2025
- विराट कोहली: 38 छक्के, 2024
- सूर्यकुमार यादव: 38 छक्के, 2025
- ऋषभ पंत: 37 छक्के, 2018
- इशान किशन: 30 छक्के, 2020
- केएल राहुल: 30 छक्के, 2021
वैभव सूर्यवंशी की बड़ी कमजोरी: नेहरा की चाल से किया शिकार, मोहम्मद सिराज ने दिखाई आंख; देखें Video
वैभव सूर्यवंशी के नाम आईपीएल 2026 के 11 मैचों की 11 पारियों में 440 रन दर्ज हो चुके हैं। इस दौरान उनकी एक बड़ी कमजोरी भी पूरे सीजन नजर आई है। इसका पूरा फायदा उठाया गुजरात के कोच आशीष नेहरा ने फिर सिराज को उनका विकेट मिल गया।





