Joseph Vijay Oath Ceremony: कई दिनों तक आंकड़ों में बदलाव, बातचीत और अहम बैठकों के बाद तमिलगा वेत्री कड़गम के संस्थापक और अभिनेता जोसेफ विजय ने अब तमिलनाडु के नौवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। शपथ ग्रहण समारोह रविवार सुबह 10 बजे चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में हुआ।

विजय के इस शपथ ग्रहण समारोह में अभिनेत्री तृषा कृष्णन भी शामिल हुईं। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शनिवार को विजय को मुख्यमंत्री नियुक्त करते हुए सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। साथ ही, उन्होंने विजय को 13 मई तक विधानसभा में बहुमत साबित करने का निर्देश भी दिया है।
यह भी पढ़ें:
विजय और तृषा ने पहली बार ‘घिल्ली’ में किया था साथ काम
विजय और तृषा ने पहली बार साल 2004 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘घिल्ली’ में एक साथ काम किया था, जिसका निर्देशन धरानी ने किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफल रही। इसके बाद उन्होंने ‘तिरुपाची’, ‘आथी’, ‘कुरुवी’ और ‘लियो’ सहित कई फिल्मों में साथ काम किया।
बता दें कि विजय और तृषा पिछले काफी समय से चर्चा में बने हुए हैं। दोनों को लेकर ऐसी अफवाहें हैं कि वह रिश्ते में हैं। हालांकि, अभी तक किसी ने भी इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। कुछ महीने पहले विजय की पत्नी संगीता सोरनलिंगम ने तलाक के लिए अर्जी दाखिल की थी, जिसमें उन्होंने ‘जन नायकन’ अभिनेता पर एक अभिनेत्री के साथ विवाहेतर संबंध का आरोप लगाया था।
इसके बाद तृषा और विजय को एक साथ चेन्नई में हुए एक शादी के रिसेप्शन में साथ देखा गया। फिर जब विजय चुनाव जीते तब भी तृषा अभिनेता से मिलने उनके घर गईं और अब वह एक्टर के शपथ ग्रहण समारोह का भी हिस्सा बनी हैं, जिसने इन अफवाहों को और तेज कर दिया है।
रत्ना कुमार ने दी बधाई
निर्देशकलेखक रत्ना कुमार ने एक्स हैंडल पर लिखा, “26 उम नम्मलथु थान। 29 उम नम्मलथु थान। मेरी पहली फिल्म ‘मेयादमान’, ‘मर्सल’ के साथ रिलीज हुई थी। उस समय किसी पार्टी ने विजय सर के वोटर आईडी को इस तरह सर्कुलेट किया था कि थलपति विजय का पूरा नाम सी. जोसेफ विजय है, जिससे एक बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया था। एक दशक से भी कम समय में हम उसी सी. जोसेफ विजय को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में देख रहे हैं।
दरअसल, मैं ‘मेयादमान’ को छोड़कर ‘मर्सल’ के फर्स्ट डे फर्स्ट शो में गया था और थलपति के प्रशंसकों ने मेरी फिल्म का समर्थन किया। मुझे यकीन है कि वे हमेशा मेरा साथ देंगे। ’29वीं फिल्म’ उनके शासनकाल में रिलीज होने वाली पहली तमिल फिल्म है। मैं और क्या मांग सकता हूं? मुझे पूरा विश्वास है कि इन सभी तनाव भरे दिनों के बाद, लोग यह जानकर राहत पाने के लिए सिनेमाघरों में आना शुरू कर देंगे कि वह मुख्यमंत्री हैं।”
यह भी पढ़ें:





