जुर्माना छोड़िए, जनाब तो फैन निकले…पाकिस्तानी क्रिकेटर ने तोड़ा ट्रैफिक नियम​

नई दिल्ली. यह वाकया किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था, जहां कानून का डंडा और क्रिकेट की दीवानगी एक साथ नजर आए. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पाकिस्तान के उभरते हुए स्टार क्रिकेटर इरफान खान नियाजी ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़े गए. लेकिन यह घटना किसी कड़वी बहस के बजाय एक ऐसी बातचीत में बदल गई, जिसने क्रिकेट प्रशंसकों का दिल जीत लिया. घटना की शुरुआत तब हुई जब एक मुस्तैद ट्रैफिक पुलिस अधिकारी ने एक कार को रुकने का इशारा किया. कार में सवार लोग सीट बेल्ट नहीं पहने हुए थे, जो यातायात नियमों का सीधा उल्लंघन है. पुलिस अधिकारी ने अपना कर्तव्य निभाते हुए गाड़ी रोकी और चालक व उसके साथी से पूछताछ शुरू की.

जुर्माना छोड़िए, जनाब तो फैन निकले…पाकिस्तानी क्रिकेटर ने तोड़ा ट्रैफिक नियम​

जैसे ही अधिकारी की नजर बगल वाली सीट पर बैठे युवक पर पड़ी, उसे कुछ जानापहचाना सा अहसास हुआ. चंद सेकंड बाद ही अधिकारी के चेहरे पर मुस्कान आ गई. सामने कोई आम नागरिक नहीं, बल्कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम का युवा सितारा इरफान खान नियाजी बैठा था. अधिकारी ने बेहद संजीदगी और प्यार से इरफान को समझाते हुए कहा. आप पाकिस्तानी समुदाय के लिए एक कीमती सरमाया हैं. आपकी सुरक्षा सिर्फ आपकी नहीं, बल्कि पूरे देश की जिम्मेदारी है। इसलिए अपनी सलामती के लिए सीट बेल्ट जरूर पहना करें.

 

ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply