Vijay के CM बनने से पहले बवाल, सिंगर सुचित्रा ने Trisha को कहा ‘Parasite’?​

Vijay के CM बनने से पहले बवाल, सिंगर सुचित्रा ने Trisha को कहा 'Parasite'?​
आज यानी 10 मई, रविवार को अभिनेता विजय थलापति तमिलनाडु के नए सीएम बनेंगे। तमिल सिनेमा के सुपरस्टार विजय थलापति की राजनीतिक टीवीके ने विधानसभा चुनावों में सबसे ज्यादा सीटें जीतकर सबको हैरान कर डाला है। आज वह राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे, इस पद के लिए शपथ लेंगे। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। लेकिन इस दौरान उनके राजनीति करियर को लेकर साउथ फिल्मों में सक्रिय एक सिंगर सुचित्रा ने बड़ी बात कह दी है। इतना ही नहीं, उन्होंने विजय की सबसे करीब दोस्त तृषा पर भी तंज कस डाला है।
क्या सिंगर ने तृषा कृष्णनन को पैरासाइट कहा?
फर्स्टपोस्ट की खबर के मुताबिक सुचित्रा ने बीते दिनों एक इंटरव्यू में कहा, ‘मुझे तृषा बिल्कुल पसंद नहीं है। लेकिन मुझे विजय बहुत पसंद है। मैं किसी का पक्ष लिए बिना ईमानदारी से अपनी राय दूंगीं।’ बिना नाम लिए सिंगर आगे कहती हैं, ‘जब सफल लोग अकेले पड़ जाते हैं तो उनकी जिंदगी में पैरासाइट्स आ जाते हैं। विजय ने अपने मातापिता और पत्नी से दूरी बनाकर खुद को अकेला कर लिया है। वह अकेले हैं लेकिन उन्होंने अब तक खुद के बारे में कुछ नहीं सोचा है।’ 
विजय की राजनीतिक करियर के लिए क्या बोलीं सिंगर
विजय के राजनीतिक करियर को लेकर सिंगर ने अपनी राय रखते हुए कहा कि राजनीति में आगे बढ़ने के लिए उन्हें अपने पिता S. A. Chandrasekhar के मार्गदर्शन और समर्थन की जरूरत होगी। उनका मानना है कि पिता का अनुभव और सहयोग विजय के लिए राजनीति के सफर में काफी अहम साबित हो सकता है। सिंगर ने यह भी कहा कि यदि परिवार का मजबूत साथ मिले, तो विजय राजनीति में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।
विजय और तृषा का करीबी रिश्ता
मीडिया में अक्सर Vijay और Trisha Krishnan की नजदीकियों को लेकर चर्चाएं होती रहती हैं। दोनों के रिश्ते को लेकर कई तरह की अटकलें भी लगाई जाती हैं, हालांकि इस विषय पर किसी ने भी सार्वजनिक रूप से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है, जिससे इन खबरों को और हवा मिलती है। वहीं विजय की निजी जिंदगी को लेकर भी खबरें सामने आती रहती हैं कि उनके वैवाहिक रिश्ते में दूरी बढ़ गई है।

Leave a Reply