Daadi Ki Shaadi Box Office Collection: दूसरे दिन ‘दादी की शादी’ के कलेक्शन में आया 91.7% का उछाल, कपिल शर्मा की फिल्म ने कमाए 1.75 करोड़ रूपये​

Daadi Ki Shaadi Collection: नीतू कपूर और कपिल शर्मा स्टारर फिल्म ‘दादी की शादी’ को थिएटर्स में आए दो दिन हो गए हैं। हालांकि, ओपनिंग डे पर यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई, लेकिन दूसरे दिन इसकी कमाई में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, मूवी ने दूसरे दिन शनिवार को 1,771 शो से 1.15 करोड़ का नेट कलेक्शन किया।

Daadi Ki Shaadi Box Office Collection: दूसरे दिन ‘दादी की शादी’ के कलेक्शन में आया 91.7% का उछाल, कपिल शर्मा की फिल्म ने कमाए 1.75 करोड़ रूपये​

इसके साथ ही अब तक भारत में ‘दादी की शादी’ का कुल ग्रॉस कलेक्शन 2.10 करोड़ रुपये और कुल नेट कलेक्शन 1.75 करोड़ रुपये हो गया है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 91.7 प्रतिशत का उछाल आया। बता दें कि दूसरे दिन इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 17% रही। अब देखना होगा कि रविवार को यह फिल्म क्या कमाल दिखा पाती है।

यह भी पढ़ें:

कपिल और नीतू कपूर ने जीता दिल

क्रिटिक्स से ‘दादी की शादी’ को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत कपिल शर्मा और नीतू कपूर की फ्रेश जोड़ी को माना जा रहा है। दोनों पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आए हैं। आशीष आर मोहन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनके अलावा आर सरथ कुमार, सादिया खतीब, रिद्धिमा कपूर और योगराज सिंह समेत कई सितारे नजर आए।

वहीं, कुछ इंडस्ट्री ट्रैकर्स का मानना है कि फिल्म की स्टारकास्ट और फैमिली फ्रेंडली कंटेंट शुरुआती पॉजिटिव माहौल बनाने में सफल रहे। खासकर कपिल शर्मा की मौजूदगी कॉमेडी पसंद दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में मदद कर रही है।

फिल्म की कहानी की बात करें, तो ‘दादी की शादी’ में कपिल शर्मा यानी टोनी कालरा की शादी नहीं हो रही होती। फिर उनके लिए रिश्ता आता है और उस लड़की पर टोनी को कॉलेज के टाइम से ही क्रश रहा होता है। टोनी खुश हो जाता है, दोनों का रोका होने जा रहा होता है, लेकिन तभी पता चलता है कि लड़की की दादी जो शिमला में अकेले रहती है, वह शादी कर रही हैं। इसके बाद फिल्म में कई ट्विस्ट एंड टर्न्स आते हैं, जो आपको फिल्म लास्ट तक देखने के लिए मजबूर कर देंगे।

यह भी पढ़ें:

Leave a Reply