मक्खन-मलाई सा सॉफ्ट बनेगा पनीर…घर पर बनाते वक्त शेफ की बताई 3 खास बातें रखें ध्यान​

वेजिटेरियन लोगों के लिए पनीर पसंदीदा सब्जी होती है तो वहीं भारतीय घरों में शादियों में तो पनीर की सब्जी जरूर ही परोसी जाती है. ये स्वाद और पोषण दोनों से भरपूर होता है, लेकिन बाजार में मिलने वाले पनीर में मिलावट आने लगी है और इसलिए अगर आपको कभी पनीर खाने का मन करे तो इसे घर पर तैयार करना एक बढ़िया आइडिया है, लेकिन सही स्टेप न फॉलो किए जाएं तो पनीर का टेक्सचर और स्वाद खराब हो सकता है. इस आर्टिकल में हम जानेंगे पनीर के पोषक तत्व और इसे घर पर मक्खनमलाई सा सॉफ्ट कैसे बनाएं.

मक्खन-मलाई सा सॉफ्ट बनेगा पनीर…घर पर बनाते वक्त शेफ की बताई 3 खास बातें रखें ध्यान​

शेफ पंकज भदौरिया न सिर्फ स्वादिष्ट खाने की रेसिपी बताती हैं, बल्कि वो ऐसे नुस्खे भी शेयर करती हैं जो आपकी कुकिंग को आसान बनाने से लेकर डेली रूटीन के कामों को झंझट फ्री बनाते हैं. उन्होंने बताया है कि कैसे आप मक्खन सा मुलायम सॉफ्ट मलाई पनीर बना सकते हैं. तो चलिए देख लेते हैं ये 3 खास टिप्स.

ऐसा दूध इस्तेमाल करें

शेफ पंकज भदौरिया कहती हैं कि मुलायम पनीर बनाने के लिए हमेशा फुल फैट क्रीम मिल्क का ही इस्तेमाल करना चाहिए. इससे बिल्कुल मलाईदार पनीर बनकर तैयार होगा. अगली बार अगर आप भी घर पर पनीर बनाएं तो इस बात का जरूर ध्यान रखें.

दूसरा टिप क्या है?

परफेक्ट पनीर बनाने के लिए शेफ पंकज भदौरिया का दूसरा टिप्स है दूध का टेम्परेचर. वो कहती हैं कि उबलते हुए दूध की बजाय इसे थोड़ा ठंडा होने दें फिर फाड़ें यानी दूध जब थोड़ा ठंडा हो तब इसमें आपको नींबू का रस या फिर विनेगर एड करना है. इससे पनीर सॉफ्ट रहेगा वो रबड़ जैसा नहीं होता है.

Getty Images

तीसरा टिप्स जरूर रखें ध्यान

शेफ पंकज भदौरिया न पनीर बनाने के लिए जो तीसरा टिप्स दिया है वो बहुत जरूरी है, वरना पनीर का टेस्ट खट्टा हो सकता है. वह कहती हैं कि दूध को फाड़ने के लिए आप चाहे विनेगर यूज कर रहे हो या फिर नींबू का रस. इसे पहले पानी में डालकर घोलें और इसके बाद ही दूध में मिलाएं. इससे इसकी अम्लता बैलेंस होती है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इसी के साथ इससे पनीर रबर जैसा च्यूई नहीं बनता है.

यहां देखें वीडियो

View this post on Instagram

A post shared by MasterChef Pankaj Bhadouria

ये बातें भी हैं जरूरी

पनीर बनाने के लिए अगर दूध फाड़ रहे हो तो उस दौरान आप दूध की क्वांटिटी के हिसाब से ही नींबू का रस या विनेगर इस्तेमाल करें. इन दोनों ही चीजों का ज्यादा यूज करने से पनीर में खट्टापन आ सकता है. इसके अलावा जब आप दूध को फाड़ लें तो इसे मलमल के कपड़े से छानें और इसी कपड़े में डालकर एक से दो बार साफ पानी से छेना को जरूर धो लें. इससे आपके पनीर का टेस्ट बिल्कुल परफेक्ट रहेगा.

Leave a Reply