
गर्मियों के मौसम में सबसे दिक्कत बॉडी की होती है, पानी की कमी से बीमार भी पड़ जाते हैं। गर्मियों के मौसम में तेज धूप और लगातार पसीना निकलने से शरीर में पानी की कमी होने लगती है, जिससे कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है। ऐसे में शरीर को तरोताजा और एनर्जेटिक बनाए रखने के लिए हाइड्रेट रहना बेहद जरूरी है। अगर आप भी इस मौसम में खुद को फिट और फ्रेश रखना चाहती हैं, तो आज हम आपको एक खास हेल्दी ड्रिंक के बारे में बताने जा रहे हैं, जो शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाने में मदद करेगी। यदि आप इस ड्रिंक का सेवन करेंगे तो कभी भी लू नहीं लगेगी। आइए आपको इस ड्रिंक बारे में
क्या है ये ड्रिंक?
यह एक पारंपरिक संतर्पण पेय है, जो शरीर को जरूरी पोषण देने के साथसाथ तुरंत ऊर्जा देने में भी मदद करता है। गर्मियों में इसका सेवन शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाता है और कमजोरी दूर करने में सहायक माना जाता है। यही वजह है कि यह ड्रिंक शरीर को तरोताजा रखने के साथ ताकत बढ़ाने का भी काम करता है।
किन चीजों से बनती है ये ड्रिंक?
अंगूर
अनार
खजूर
मुरमुरा का पाउडर
शहद
मिश्री
नमक
पानी जरूरत के अनुसार
इन सभी सामग्रियों को मिक्स करके ग्राइंड कर लें और ड्रिंक बना लें। ये आपके शरीर को एनर्जी देगी। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। पानी की कमी को पूरा करेगी और कमजोरी दूर होगी।
क्यों फायदेमंद है यह ड्रिंक?
बिना कैफीन के आपको तुरंत एनर्जी मिलेगी।
थकान और कमजोरी दूर होती है।
हमारा शरीर हाइड्रेटेड रहता है।
दिल की सेहत बनी रहती है।
शरीर को अंदरुनी ताकत मिलती है।
कब पीना सही है?
दोपहर में जब आपको एनर्जी कम लगे।
ज्यादा काम या एक्टिविटी के बाद।
गर्मी से थकान या कमजोरी महससू हो।
लू और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए
डायबिटीज वालों के लिए जरूरी बात
जिन लोगों को डायबिटीज की परेशानी है, उन्हें इस ड्रिंक का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। करीब 30 एमएल तक ही इसे लेना उचित माना जाता है। खासतौर पर तब ही पिएं जब ब्लड शुगर का स्तर कम हो। सुरक्षित रहने के लिए इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।





