यूट्यूबर अनुराग डोभाल पिछले काफी समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ महीनों पहले उन्होंने एक वीडियो शेयर किया और परिवार के साथ चल रही अपनी आपसी कलह का खुलासा किया। इसके बाद मार्च में दिल्लीदेहरादून हाईवे पर उनका एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें डोभाल को गंभीर चोटें आईं। अब वह धीरेधीरे ठीक हो रहे हैं।

सिर्फ इतना ही नहीं, अनुराग डोभाल अब पत्नी रितिका चौहान के साथ अपनी जिंदगी में एक नई शुरुआत करना चाहते हैं। शनिवार को उन्होंने यूट्यूब पर एक व्लॉग शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी गलतियों के लिए माफी मांगी। इस दौरान दोनों ने अपने परिवार से जुड़े विवादों पर भी बात की और कहा कि अब वे इन सब बातों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें:
कंटेंट क्रिएशन में वापसी करेंगे अनुराग डोभाल
शनिवार को अनुराग डोभाल और रितिका चौहान ने कंटेंट क्रिएशन में अपनी वापसी की घोषणा की। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। उन्होंने अपने बेटे के लिए सब कुछ फिर से बिल्कुल शुरू से बनाने का वादा किया। अनुराग ने कहा, “हमें व्लॉग पोस्ट किए हुए लगभग 78 महीने हो गए हैं। करीब 2 साल पहले ही हमने रेगुलर पोस्ट करना बंद कर दिया था। इस दौरान हमारी जिंदगी में बहुत कुछ चल रहा था, जो हमने सोशल मीडिया पर शेयर नहीं किया। मैं हमेशा से परिवार को महत्व देने वाला इंसान रहा हूं और रितिका भी परिवार को सबसे पहले रखती हैं।”
वहीं, रितिका ने कहा, :हमने इसलिए भी पोस्ट नहीं किया, क्योंकि हम चाहते थे कि जब भी लौटें, कुछ अच्छा और पॉजिटिव कंटेंट ही लोगों तक पहुंचाएं।” फिर अनुराग ने आगे कहा, “हम बस 1520 मिनट के लिए शूट करते थे, ताकि सबको लगे कि हमारे बीच सब ठीक है, जबकि असल में हम कई नेगेटिव चीजों से जूझ रहे थे। ये सब हमारे साथ एक ही बार में हो गया। रितिका और मैं 34 साल से रिलेशनशिप में हैं और हमने हमेशा परिवार के प्यार के लिए बहुत कुछ सहा है। हमने आखिर तक परिवार के लिए बहुत कुर्बानियां देने की कोशिश की, लेकिन पता नहीं क्या हो गया।”
कार एक्सीडेंट पर भी किया रिएक्ट
अनुराग डोभाल ने इसके बाद अपने एक्सीडेंट के बारे में भी बात की। यूट्यूबर ने कहा, “मुझे लगता है कि मैं कई जगहों पर गलत था। जिस परिवार का वादा मैंने रितिका से किया था, वह मैं उसे नहीं दे पाया। मेरे पास अपने लिए कुछ नहीं था। मैंने परिवार के लिए काम किया। आज, मेरे पास न घर है, न परिवार और न ही कोई स्थिरता। सब कुछ तबाह हो गया है। हमने करोड़ों की कारें खरीदीं, मेरे लिए घर लेना कभी मुश्किल नहीं था, लेकिन मेरे लिए घर वह है जहां पूरा परिवार रहता है।
हम एक परिवार चाहते थे। मैंने बहुत सारे गलत फैसले लिए, लेकिन 7 मार्च को जो हुआ, वह सबसे बुरा फैसला था। परिवार को एक साथ रखने की कोशिश में हमने अपनी मानसिक शांति खो दी। मैं पागल हो गया था, यहां तक कि जो प्लॉट मैंने लिए थे, वे भी उन्हीं के नाम पर थे। मेरे नाम पर एक भी प्रॉपर्टी नहीं है, यह सब उन्हीं के लिए था। मैं रितिका और बाकी सभी से सच में माफी मांगता हूं कि मैं सबसे कट गया था, लेकिन मैं बहुत दुखी था।”
अनुराग ने लास्ट में कहा, “भले ही मेरी जिंदगी उनके लिए कोई मायने न रखती हो, लेकिन वे हमेशा मेरे लिए मायने रखेंगे। मैं उनसे नफरत नहीं करता, लेकिन हमने यह समझ लिया है और तय कर लिया है कि हम सुलह करने के लिए वापस नहीं जाएंगे। हम अब इस वजह से अपनी जिंदगी और बर्बाद नहीं कर सकते। हमें अपने बच्चे की भी देखभाल करनी है। हम अब एक नया अध्याय शुरू कर रहे हैं।”
यह भी पढ़ें:





