फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाले ज्यादातर सितारे यही सोचते हैं कि उनका करियर सालोंसाल टिका रहे और वह लोगों के दिलों पर राज करें। अपने करियर को बनाए रखने के लिए वह कोशिश में जुटे रहते हैं। कई बार तो लगातार फ्लॉप के बाद भी हिम्मत नहीं छोड़ते और एक हिट के इंतजार में संघर्ष करते रहते हैं। लेकिन, फिल्मी दुनिया में एक ऐसी भी स्टार आई, जिसने सिर्फ एक ही फिल्म की, वो भी बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के साथ और फिर इसने फिल्मों और लाइमलाइट से दूरी बना ली। शाहरुख खान जैसे सुपरस्टार के साथ डेब्यू के बाद ये पर्दे से ऐसी ओझल हुईं की दर्शक राह तकते रह गए और ये बिजनेस टाइकून के साथ शादी करके सेटल हो गईं।

डेब्यू फिल्म के बाद पर्दे से हुईं ओझल
यहां बात हो रही है शाहरुख खान स्टारर ‘स्वदेश’ और इसमें नजर आईं अभिनेत्री गायत्री जोशी की, जो वन फिल्म वंडर बनकर रह गईं। गायत्री ने स्वदेश में शाहरुख खान संग मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म को और गायत्री जोशी के अभिनय को खूब सराहा भी गया, लेकिन एक ही फिल्म के बाद गायत्री जोशी ने अभिनय और लाइमलाइट से दूर होने का फैसला लेकर सबको चौंका दिया। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। दूसरी तरफ दर्शक उनकी और फिल्मों का इंतजार करते रह गए, लेकिन उन्होंने कभी पलटकर एक्टिंग का रुख नहीं किया।
बिजनेस टाइकून से की है शादी
आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी स्वदेश दिसंबर 2004 को रिलीज हुई थी। यूं तो फिल्म व्यावसायिक तौर पर असफल मानी गई, लेकिन इसे ‘कल्ट क्लासिक’ माना जाता है। फिल्म ने भारत में लगभग 23 करोड़ और दुनियाभर में 34 करोड़ का कलेक्शन किया, जबकि इसका बजट 22 करोड़ था। लेकिन, व्यवसायिक असफलता के बाद भी फिल्म को काफी सराहा गया। गायत्री जोशी भी अपने अभिनय से दर्शकों का ध्यान खींचने में सफल रहीं। लेकिन, अगले ही साल यानी 2005 में ही गायत्री ने बिजनेस टाइकून विकास ओबेरॉय से शादी कर ली और हमेशाहमेशा के लिए अभिनय से दूर चली गईं।
कौन हैं विकास ओबेरॉय
बता दें, विकास ओबेरॉय एक भारतीय बिजनेस टाइकून हैं, वह रियल एस्टेट के एक बड़े कारोबारी हैं। विकास, रियल एस्टेट कंपनी ओबेरॉय रियल्टी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। उनकी कंपनी देश की टॉप रियल एस्टेट कंपनियों में से एक है। फोर्ब्स के अनुसार, विकास की नेटवर्थ 6.9 बिलियन डॉलर रुपये है। वह दुनिया के सबसे अधिक अमीरों में 456वें नंबर पर हैं। यानी, शाहरुख, ऋतिक और अमिताभ बच्चन जैसे स्टार्स की संपत्ति मिला दी जाए, उसके बाद भी गायत्री जोशी के पति विकास ओबेरॉय की नेटवर्थ कहीं ज्यादा है।
ः





